Home त्यौहार संविधान दिवस पर कविता 2023 | Constitution Day of India Poem in...

संविधान दिवस पर कविता 2023 | Constitution Day of India Poem in Hindi

देश कभी भी 26 नवंबर 1949 का दिन कभी नहीं भूल सकता। यह दिन भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। अंग्रेजी हुकूमत से आजादी और अपने स्वदेसी संविधान के खातिर ना जाने कितने देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहूत दी। भारत को आजादी और उसका अपना खुद का संविधान का सपना हर भारतीय के दिल दिमाग में था। आजादी तो भारत को 15 अगस्त 1947 में मिल गई। इसके बाद बारी थी देश का अपना संविधान बनाने की जिसमें सबसे बड़ी भूमिका अदा की स्वतंत्रता सेनानी और महान विचारक भीमराव अंबेडकर जी ने, जिन्हे संविधान का मसौदा तैयार करने का कार्य मिला और 2 साल 11 महीने और 18 दिन कड़ी मेहनत के बाद भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ और वह दिन था 26 नवंबर 1949 का इस ऐतिहासिक दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस पर कविता प्रस्तुत कर है। कंस्टीटूशन डे ऑफ इंडिया पोएम हिंदी भाषा में इस आर्टिकल में दी जा रही है।

संविधान दिवस पर कविता 2019 | Constitution Day of India Poem in Hindi
संविधान दिवस पर कविता 2023 | Constitution Day of India Poem in Hindi

संविधान दिवस पर कविता 2023

संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भीमराव अंबेडकर जी की याद में मनाया जाता है। आज के दिन संविधान दिवस मनाकर उन्हें याद किया जाता है और देशभर में इस दिन उनके इतने बड़े योगदान के बारे में लोगों को बताया जाता है। भीमराव अंबेडकर ने देश के लिए काफी कुछ किया जिसका पता हर एक भारतीय को होना चाहिए। देश के संविधान निर्माण में मुख्य भूमिका अदा करने वाले भीमराव अंबेडकर जी को संविधान दिवस पर सच्चे मन से याद कर उनका सम्मान करें।

ताकतवर बहुत है यह गणतंत्र I
बदल देता है यह राज्य तंत्र I
कमजोर नहीं शक्तिशाली है यह ,
है सत्ता परिवर्तन का सहज यह मंत्र I

संविधान देता है सबको हक़ जीने का I
अवसर शाशन हेतु साठ महीने का I
जनता बिठाती है सर आँखों पर लेकिन ,
बदले में चाहती है शाशन करीने का I

गणतंत्र दिवस पर सभी को गर्व है I
देश का यह सर्वोत्तम पर्व है I
समान अधिकार देता है नागरिकों को ,
खुली हवा खुली आँखों का ये स्वर्ग है I

संविधान दिवस पर भाषण 2023 | Constitution Day of India Speech in Hindi

Constitution Day of India Poem in Hindi

मैं भारत का संविधान हूं, लालकिले से बोल रहा हूं
मेरा अंतर्मन घायल है, दुःख की गांठें खोल रहा हूं।।
मैं शक्ति का अमर गर्व हूं
आजादी का विजय पर्व हूं
पहले राष्ट्रपति का गुण हूं
बाबा भीमराव का मन हूं
मैं बलिदानों का चन्दन हूं
कर्त्तव्यों का अभिनन्दन हूं
लोकतंत्र का उदबोधन हूं
अधिकारों का संबोधन हूं
मैं आचरणों का लेखा हूं
कानूनी लक्ष्मन रेखा हूं
कभी-कभी मैं रामायण हूं
कभी-कभी गीता होता हूं
रावण वध पर हंस लेता हूं
दुर्योधन हठ पर रोता हूं
मेरे वादे समता के हैं
दीन दुखी से ममता के हैं
कोई भूखा नहीं रहेगा
कोई आंसू नहीं बहेगा
मेरा मन क्रन्दन करता है
जब कोई भूखा मरता है
मैं जब से आजाद हुआ हूं
और अधिक बर्बाद हुआ हूं
मैं ऊपर से हरा-भरा हूं
संसद में सौ बार मरा हूं

संविधान दिवस पर कोट्स 2023 | Constitution Day of India Quotes in Hindi

Samvidhan Diwas Kavita For Wahtsapp & Facebook

मैंने तो उपहार दिए हैं
मौलिक भी अधिकार दिए हैं
धर्म कर्म संसार दिया है
जीने का अधिकार दिया है
सबको भाषण की आजादी
कोई भी बन जाये गांधी
लेकिन तुमने अधिकारों का
मुझमे लिक्खे उपचारों का
क्यों ऐसा उपयोग किया है
सब नाजायज भोग किया है
मेरा यूं अनुकरण किया है
जैसे सीता हरण किया है।

Samvidhan Divas Poem

मैंने तो समता सौंपी थी
तुमने फर्क व्यवस्था कर दी
मैंने न्याय व्यवस्था दी थी
तुमने नर्क व्यवस्था कर दी
हर मंजिल थैली कर डाली
गंगा भी मैली कर डाली
शांति व्यवस्था हास्य हो गयी
विस्फोटों का भाष्य हो गयी
आज अहिंसा बनवासी है
कायरता के घर दासी है
न्याय व्यवस्था भी रोती है
गुंडों के घर में सोती है
पूरे कांप रहे आधों से
राजा डरता है प्यादों से
गांधी को गाली मिलती है
डाकू को ताली मिलती है
क्या अपराधिक चलन हुआ है
मेरा भी अपहरण हुआ है
मैं चोटिल हूं क्षत विक्षत हूं
मैंने यूं आघात सहा है
जैसे घायल पड़ा जटायु
हारा थका कराह रहा है
जिन्दा हूं या मरा पड़ा हूं, अपनी नब्ज टटोल रहा हूं
मैं भारत का संविधान हूं, लालकिले से बोल रहा हूं।।

Constitution Day Poem

Takatver bahut hai yah ganatantra.Badal deta hai yah rajya tantra.Kamjor nahin shaktishali hai yah,Hai satta parivertan ka sahaj yah manatra.

Samvidhan deta hai sabako haq jeene ka.
Avaser shashan hetu sath mahine ka.
Janata bithati hai sir ankhon per lekin ,
Badale men chahati hai shahan karine ka.

Gantantra divas per sabhi ko garv hai.
Desh ka yah sarvottam parv hai.
Saman adhikar deta hai nagarikon ko,
Khuli hava khuli ankhon ka ye swarg hai

संविधान दिवस पर इस आर्टिकल में दी गई कविता आपको कैसे लगी? हमें कमेंट कर बताएं। कंस्टीटूशन डे 2023 पर इन पोएम को सोशल मीडिया पर अपने परिजनों और दोस्तों के साथ शेयर कर उन्हें भी इस खास से अवगत करवाएं और इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here