Home त्यौहार हिन्दी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है | Hindi Diwas...

हिन्दी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है | Hindi Diwas 14 September ko Kyu Manaya Jata Hai?

नमस्कार दोस्तों, आज हम जाने वाले हैं कि हिन्दी दिवस हर साल 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है (Hindi Diwas 14 September ko Kyu Manaya Jata Hai) वैसे तो हर वर्ष इस दिवस को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन आज भी कई लोग ऐसे जिन्हे इस दिवस का इतिहास और इसको मनाने के पीछे क्या उद्देश्य है? नहीं पता है। लेकिन अब आपको यहां सब कुछ जानने को मिलने वाला है और हिंदी दिवस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है, जिसके बारे में हम आगे चर्चा करने वाले है।

Hindi Diwas 2023 Messages, Quotes, Shayari, Status, SMS, Images | हिंदी दिवस मैसेज, कोट्स, शायरी, इमेज

हिन्दी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है, Hindi Diwas 14 September ko Kyu Manaya Jata Hai, Why Hindi Diwas 2022 Is Celebrated On 14th September All Details in Hindi

Hindi Diwas 14 September ko Kyu Manaya Jata Hai?

आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में हिंदी भाषा को सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको यह भी मालूम होना बहुत जरूरी है कि यह दिवस क्यों मनाया जाता है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की 14 सितंबर 1949 के दिन हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला, तभी से हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है, सरल भाषा में समझे तो इस दिन हिंदी भाषा को अधिकारिक भाषा घोषित कर दिया गया था। इस दिनांक को हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने चुना था।

हिन्दी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है?

हिंदी दिवस को मनाने के पीछे एक खास वजह यह भी है की 15 अगस्त 1947 को जब हिंदुस्तान अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ, इसके बाद हिंदुस्तान के सामने भाषा को लेकर काफी कठिनाई थी, क्योंकि भारत के कई अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। 6 दिसंबर 1946 आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान कमेटी का गठन किया गया, संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 में संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी, भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को पुरे भारत में लागु हुआ।

हिंदी दिवस राजेंद्र सिंह की जयंती भी है!

लेकिन भारत में किसे भाषा को राष्ट्रीय भाषा चुना जाएगा यह एक बहुत बड़ा मुद्दा था। काफी सोच विचार के बाद हिंदी को नई राष्ट्रभाषा के रूप में चुना गया, और तभी से भारत की राजभाषा  हिंदी है और इसी दिन हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि हिंदी दिवस राजेंद्र सिंह की जयंती भी है। वह एक भारतीय विद्वान, हिंदी-प्रतिष्ठित, संस्कृतिविद्, रामायण-अधिकार, और एक इतिहासकार थे। भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी को चुनने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। आपसे अनुरोध करते हैं कि इस दिन आप हिंदी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, इस हिंदी दिवस के महत्व के बारे में सब को समझाये।

हिंदी बोलना क्यों जरुरी है ?

वैसे तो भारत में भाषा बोली जाती है, हिमाचल से कन्याकुमारी तक सैकड़ों भाषा बोली जाती है, लेकिन सभी को हिंदी भाषा सीखना चाहिए इसका मतलब यह नहीं की आप अपनी मात्र भाषा को भूल जाये। हिंदी भाषा सीखना इस लिए भी जरूरी है क्योंकि कई राज्य ऐसे है जो भाषा के आधार पर बट चुके है और जब कभी किसी राज्य को अपनी बात देश के दूसरे कोने में पहुंचानी होती है तो भाषा के अभाव के चलते ऐसा नहीं हो पाता। देश के सभी लोगो को समझना होगा की हिंदी हमारे लिए क्यों जरूरी है कैसे हमे भाषा के आधार पर बाटा जा रहा है और हमे इसके बारे में पता तक नहीं है। आप हमारी बात से कितना सहमत है कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

हिंदी दिवस निबंध, कविता, भाषण, स्लोगन, पोस्टर, | Hindi Diwas Essay, Speech, Poems, Poster, Slogan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here