Home तथ्य भारत के किस राज्य में सबसे अधिक और सबसे कम भिखारी मौजूद...

भारत के किस राज्य में सबसे अधिक और सबसे कम भिखारी मौजूद है ? जाने रोचक तथ्य !

हेलो दोस्तों नमस्कार, आज हम बात करने वाले हैं भारत में सबसे अधिक भिखारी किस राज्य में है ? रोजमर्रा की जिंदगी में हमें कोई ना कोई भिखारी नजर आ ही जाता है। जिन्हें हम कुछ पैसे देकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिरकार भारत में सबसे अधिक भिखारी किस राज्य में है ? और देश में कितने भिखारी हैं ? भारत सरकार द्वारा आज कुछ आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं इसमें भारत के कुल भिखारियों की जानकारी दी गई है, यह जानकारी आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं, जिसे जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

Which state of India has the highest number of beggars, women begging the most or men ?, which state of India has the least number of beggars? | भारत के किस राज्य में सबसे अधिक भिखारी मौजूद है,

भारत में सबसे ज्यादा विकास किस राज्य में है ?

भारत सरकार द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल 4 लाख भिखारी मौजूद है, लेकिन सबसे अधिक भिखारी पश्चिम बंगाल में मौजूद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पश्चिम बंगाल में 81 हजार 244 लोग भीख मांग कर अपना पेट भरने को मजबूर है। पश्चिम बंगाल में पुरुषों के मुकाबले महिला सबसे अधिक भीख मांगती है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 48158 महिलाएं भीख मांगती हैं जबकि पुरुष भिखारियों की संख्या 33 हजार 86 है।

भारत में सबसे कम भिखारी किस राज्य में है ?

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने राज्यसभा में बताया कि साल 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में कुल भिखारियों की संख्या 4,13,670 है, जिसमें से पुरुषों की संख्या 2,21,673 है और महिला भिखारियों की संख्या 1,91,997 है, और सबसे अधिक भिखारी पश्चिम बंगाल में मौजूद है। और सबसे कम भिखारियों वाले राज्यों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर नाम लक्षदीप कहां है, जहां पर केवल 2 भिखारी है।

अन्य राज्यों के भिखारियों की बात करें तो योगी आदित्यनाथ के राज्य में यानी उत्तर प्रदेश में 65,835 भिखारी है, आंध्र प्रदेश में 30,218, बिहार में 29,723, मध्य प्रदेश में 28,695, राजस्थान में 25,853, दिल्ली में 2,187 भिखारी हैं जबकि चंडीगढ़ में केवल 121 भिखारी हैं। आपको यह जानकारी जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह की जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here