Home तथ्य Interesting Facts About Vaishno Devi Temple: वैष्णो देवी मंदिर के बारे में...

Interesting Facts About Vaishno Devi Temple: वैष्णो देवी मंदिर के बारे में 8 रोचक तथ्य

Top 8 Interesting Facts About Vaishno Devi Temple in Hindi: माँ वैष्णो देवी का मंदिर भारत का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। यह मंदिर जम्मू कश्मीर के राज्य के त्रिकुट पर्वत पर बसा हुआ है। माँ वैष्णो देवी का मंदिर पहाड़ो पर एक गुफा में स्थित है। इस मंदिर तक पहुचने के लिए भक्तों को कठिन चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। वैष्णो देवी मंदिर माँ पार्वती के शक्ति रूप को समर्पित है। यह मंदिर जम्मू कश्मीर के राज्य के कटरा के पास स्थित है। भक्तो का विश्वास है कि जो कोई माता के मंदिर में आता है वो खाली हाथ वापस नहीं जाता है। आप भी आज हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से मा वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं।

रामनवमी पर निबंध 2020 | Ram Navami Nibandh Bhashan Essay in Hindi

Top 8 Interesting Facts About Vaishno Devi Temple in Hindi, वैष्णो देवी मंदिर के बारे में 8 रोचक तथ्य हिंदी में जानिए , Mata vaishno Devi Temple, Secrets of Vaishno Devi
Top 8 Interesting Facts About Vaishno Devi Temple in Hindi

वैष्णो देवी मंदिर के बारे में 8 रोचक तथ्य

1. इस मंदिर में माँ वैष्णो देवी तीन पिंडियों के रूप में स्थापित है। तीन पिंडियों के रूप में स्थापित होने के बाद भी इन्हें एक ही नाम से पूजा जाता है।

2. इस प्राचीन गुफा के बहुत महत्व है क्योंकि इसमें पवित्र नदी गंगा का जल प्रवाह‌ित होता रहता है। इस जल से होकर हर व्यक्ति मा के दरबार पहुचता है। इस वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है।

3. इस गुफा को गर्भजून के नाम से भी जाना जाता है। इस गर्भजून गुफा में देवी दुर्गा 9 महीने उसी प्रकार रहती है जैसे एक शिशु माँ के गर्भ में 9 महीने रहता है।

4. इस गुफा को लेकर एक और बात बोली जाती है कि जो व्यक्ति इस गुफा से होकर माँ के दरबार जाता है उसे फिर गर्भ में नही जाना होता है। अगर मनुष्य गर्भ में आता भी है तो उसे गर्भ में कोई कष्ट नही होता है और उसका जीवन सुख-वैभव से भरा होता है।

गुरु नानक जयंती निबंध, कविता, अनमोल विचार | Guru Nanak Jayanti Essay, Poem, Speech, Thoughts in Hindi

5. वैष्णों देवी मंदिर सबसे ज्यादा शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहाँ भक्त तभी आते हैं जब माता रानी का बुलावा आता है।

6. इस पवित्र गुफा की लंबाई 98 फ़ीट है। इस गुफा के अंदर जाने और बाहर आने के लिए दो रास्ते बनाये गए हैं। इसके साथ में यहाँ पर एक बड़ा चबूतरा भी बना हुआ है। इसे माँ वैष्णवी का आसन माना जाता है और यहाँ पर माता विराजमान होती है।

7. ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा में भैरव का शरीर मौजूद हैं। माँ वैष्णवी ने अपने त्रिशूल से भैरव का वध किया था और उसका सिर धड से अलग होकर भैरव घाटी में गिरा था।

8. वैष्णों देवी मंदिर समुद्र तल से 6218 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही यह मंदिर कटरा से 13 किमी. दूर है।

आपको वैष्णों देवी मंदिर से जुड़ी ये स्पेशल जानकारी कैसी लगी हमे लाइक और शेयर करके जरूर बताइये गा। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से बरफानी बाबा के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जय माता दी।

भगवान केदारनाथ के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खुले, भक्तों में दौड़ी ख़ुशी की लहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here