Home मनोरंजन मुंबई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली बॉडी

मुंबई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली बॉडी

मुंबई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली बॉडी: मुंबई के मलाड पश्चिम में सूटकेस के अंदर मॉडल मानसी दीक्षित का शव मिलने से हड़कंप मच गया| इस मामले में मुंबई पुलिस ने तेजी तीखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में धरदबोचा| पुलिस के अनुसार मृत लड़की आरोपी से मिलने उसके घर गई हुई थी, जहां पर दोनों के बीच कुछ बहस हुई| इसके बाद आरोपी ने मॉडल की हत्या कर दी| हत्या के बाद आरोपी ने शव को सूटकेस में डालकर रस्ते में फेंक दिया| जब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया तो लोगों को उसपर शक हुआ| जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी| सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटों के बाद ही गिरफ्तार कर लिया|

मुंबई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली बॉडी

इस केस में मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स पर हत्या और हत्या के सबूत मिटाने के जुर्म में केस रजिस्टर किया है| अब पुलिस इस मॉडल की हत्या के पीछे की वजह की जाँच कर रही है| पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी की उन्हें एक लावारिस बैग में बारे में सूचना मिली थी, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमे से एक महिला का शव बरामद हुआ| इस घटना में हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस की शुरूआती जाँच में पता चला है की आरोपी व्यक्ति हैदराबाद का रहने वाला है और स्टूडेंट है| उसकी उम्र करीब 19 से 20 है. लड़की पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस थी|

गुजरात के सूरत शहर में दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या

पुलिस ने बताया है की मृतक लड़की आरोपी युवक के घर गई थी| जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बड़ा की युवक ने लड़की की हत्या कर दी| किसी को इस घटना का पता ना चले इसके लिए आरोपी युवक ने लड़की की लाश को सूटकेस में डालकर मलाड पश्चिम में लिंक रोड के पीछे सुनसान रास्ते में फेंक दिया|

मॉडल की हत्या के पीछे की वजह तो पुलिस जाँच में ही पता चल पाएगी| शुरूआती जाँच से तो यह लगता है की आरोपी और मृत लड़की दोनों ही एक दूसरे को जानते थे| हालांकि अभी इस केस में कुछ भी कहना जल्द बाजी ही होगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here