Home भारत गुजरात के सूरत शहर में दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची...

गुजरात के सूरत शहर में दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या

गुजरात के सूरत शहर में दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या: राजधानी दिल्ली हो या फिर देश का कोई राज्य महिलाओं और बच्चियों से जुड़े मामले हर जगह काफी तेजी से बढ़ रहे है| एक ताजा मामला अब गुजरात के साबरकांठा जिले से सामने आया है| जहां डेढ़ साल की बच्ची से बलात्कार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की अब गुजरात के ही सूरत से एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद मासूम की हत्या करने की घटना सामने आई है| हालांकि पुलिस ने इस मामले में बच्ची के साथ दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया है|

गुजरात के सूरत शहर में दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की हत्या

कुछ समय पहले ही गुजरात में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए थे| उन्हें प्रदेश से बाहर करने की मांग उठने लगी थी| गुजरात में पिछले कुछ समय बढ़ी वारदातों को ध्यान में रखते हुए गुजरात पुलिस को राज्य में ज्यादा सतर्क रहने के आदेश दिए गए है| डीसीपी राकेश बरोट ने बताया की एक तीन साल की बच्ची का शव मिला है| इस बच्ची उसी सोसायटी में मिला है जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थी|

जानिए! क्यों पड़ा चक्रवाती तूफान का नाम ‘तितली’ और 10 रोचक बातें

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया की बीती 14 अक्टूबर को सूरत के लिंबायत पुलिस स्टेशन में बच्ची के लापता होने की शिकायत दी गई थी| फॉरेंसिक टीम के अधिकारी जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| मुख्य आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है|

मीडिया न्यूज़ के अनुसार बच्ची सूरत में एक घर के बाहर खेल रही थी| बच्ची को पड़ोसी अनिल अपने साथ ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची की हत्या कर दी| जब परिजनों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की तो उन्हें बच्ची का शव एक मकान के पास मिला|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here