Home मनोरंजन Kumkum Bhagya 24th July 2019 Written Updates! रणवीर के लिये निकले प्राची...

Kumkum Bhagya 24th July 2019 Written Updates! रणवीर के लिये निकले प्राची के आंसू

Kumkum Bhagya 24th July 2019 Written Updates! रणवीर के लिये निकले प्राची के आंसू :- रियलिटी शो कुक्कुम भाग्य में लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया की रणवीर पुलिस के पास जाकर प्राची का सारा इल्जाम खुद पर ले लेता है, यह बात जानकर प्राची नाराज हो जाती है और पुलिसवाले को कहती है आपने पहले भी बेगुनाह को पकड़ा था और एक बार फिर से आपने बेगुनाह को पकड़ लिया है। प्राची पुलिस को कहती है की रणवीर ऐसा नहीं कर सकता, तभी वहां विक्रम आ जाता है और प्राची को जेल से बाहर देख काफी खुश होता है लेकिन जब उसे सचाई पता चलती है तो वह गुस्सा हो जाता है। अभि विक्रम को चुप करवाता है और रणवीर से बात करता है।

प्राची रणवीर को जेल के अंदर देख रोती है। विक्रम रणवीर की इस हरकत से गुस्सा होता है, तभी अभि विक्रम को बताता ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने रणवीर अभि को कहता है कि उसने ऐसा इसलिये किया क्योंकि उसने मीरा के सामने अभि को प्राची के लिये रोता देखा था. प्राची ये सब सुन रही होती है. वो कहता है कि कोर्ट दो दिनों तक बंद रहेगा तबतक प्राची अगर जेल में रहती तो अच्छा नहीं लगता।

Kumkum Bhagya Today Written Updates

अभि रणवीर को भरोसा दिलाता है की वह 2 दिनों के अंदर सही आरोपी की तलाश कर लेगा। इसके बाद प्राची और रणवीर एक दूसरे को देखने लगते है, दोनों को प्यार का एहसास होने लगता है तो तभी प्राची वहां से चली जाती है। उधर घर पर सुहाना प्रज्ञा को बताती है की प्राची को कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया है।

प्राची को कॉलेज से बाहर निकालने से प्रज्ञा को काफी बुरा लगता है। सुहाना बताती है की उसे भी कॉलेज से निकालने के लिए कहा गया है, तभी घर पर प्राची आ जाती है और उसे देखर सब खुश हो जाते है। प्रज्ञा प्राची को गले लगाती है और रोने लगती है। प्राची प्रज्ञा से कहती है कि क्या वो नही पूछेगी कि वो बाहर कैसे आई वो बताती है कि रणवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि वो भी गुनाहगार नही है. प्राची प्रज्ञा को सारी बात बताती है. और सभी उसकी तारिफ करने लगते हैं।

रणवीर के जेल में होने की खबर सुनने के बाद उसकी माँ रोने लगती है। वह कहती है की कोई भरोसा नहीं करेगा की उसने किसी को बचाने के लिए ऐसा किया है। रिया यह सब बात सुन लेती है और काफी गुस्सा हो जाती है। यह जानकारी रिया रणवीर के परेशान हो जाती है। वह यह सोचकर गुस्सा हो जाती है की रणवीर ने प्राची को बचाने के लिए ऐसा क्यों किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here