Home मनोरंजन Kumkum Bhagya 23rd July 2019 Today Written Updates! अभि ने किये रिया...

Kumkum Bhagya 23rd July 2019 Today Written Updates! अभि ने किये रिया से सवाल

Kumkum Bhagya 23rd July 2019 Today Written Updates! अभि ने किये रिया से सवाल :- रियलिटी शो कुमकुम भाग्य के ताजा एपिसोड में दिखाया गया की अभि यह सोचकर परेशान हो रहा होता है की प्राची के लिए वह कुछ नहीं कर पा रहा है। अभि मीरा के सामने रोते हुए कहता है की उसने प्राची को बेटी माना है लेकिन आज जब प्राची परेशान है तो वह उसके लिए कुछ नहीं कर पा रहा है। अभि कहता है की वह प्राची को हर हाल में बचाएगा। अभि को सीसीटीवी फुटेज में भी कोई सुराग नहीं मिलता। इस बात से परेशान होकर वह घर में तोड़ फोड़ करने लगता है। पूरब भी अभि को समझाने की कोशीश करता है लेकिन वो नही मानता है और कहता है कि वो कियारा को नही बचा पाया लेकिन प्राची को बचा कर ही रहेगा। Tujhse Hai Raabta Today Written Updates

रणवीर यह सारी बात सुन लेता है और पुलिस के पास जाकर कहता है की उसी ने ड्रेस प्राची में बैग में रखे थे। वह पुलिस को कहता है वह यह काम पहले से कर रहा है और उसपर किसी को शक भी नहीं हुआ है। वह कहता है की वह यह काम ज्यादा पैसे कमाने के लिए कर रहा है। पुलिस के सामने रणवीर यह बात काबुल करता है उसने यह सब पैसों के लिए किया है। प्राची के पास इतने पैसे नहीं है की वह ड्रग्स खरीद सके। Kasautii Zindagii Kay 2 Today Written Updates

Kumkum Bhagya Today Written Updates

उधर रिया उस लड़के को पैसे देने जाती है, जिसकी मददद से प्राची के बैग में ड्रेस रखवाए थे। वह लड़का रिया को सुनसान जगह पर अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करता है और उसकी कार की चाबी भी ले लेता है। इन सब से रिया काफी परेशान हो जाती है और तभी प्रज्ञा वहां आती है और उसे बचाती है

प्रज्ञा रिया से जानना चाहती है कि वो लड़का कौन है और उसके साथ क्यों ऐसे बात कर रहा लेकिन रिया कोई जवाब नही दे पाती है और वहां से निकल जाती है प्रज्ञा को हैरानी होती है कि आखिर रिया को क्या हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here