Home मनोरंजन Kumkum Bhagya 20th July 2019 Episode Written Updates! प्रज्ञा ने किया अभि...

Kumkum Bhagya 20th July 2019 Episode Written Updates! प्रज्ञा ने किया अभि से बात

Kumkum Bhagya 20th July 2019 Episode Written Updates! प्रज्ञा ने किया अभि से बात :- टीवी के रियलिटी शो ‘कुमकुम भाग्य’ इस समय दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। जिसकी वजह है प्राची का पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाना। टीवी पर प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में दिखा गया की पुलिस प्राची को गिरफ्तार कर लेती है और पुलिस स्टेशन ले आती है। अभि वहां पहुँचता है और पुलिस को कहता है की प्राची ने कुछ नहीं किया। अगर वह उसकी मदद नहीं करेगा तो उसकी जिंदगी ख़राब हो जाएगी। पुलिस वाले अभि को कहते है की वह प्राची को तभी छोड़ेंगे जब प्राची के निर्दोष होने का सबूत मिलेगा। अभि पुलिस से पूछता है की प्राची को बचाने के लिए क्या करना होगा। पुलिस बताती है की पार्टी की सीसीटीवी फुटेज लेकर आए वर्ना प्राची को दोषी मन लिया जाएगा। पुलिस वाली बताती है कि प्राची की मां बाहर रो रही है क्या वो उसे अंदर बुला ले लेकिन पुलिस वाला मना कर देता है।

प्राची अभि से कहती है वह उसकी माँ से कहे की परेशान होने की जरुरत नहीं है। प्राची अब छूट जाएगी। अभि पुलिस स्टेशन से बाहर जाता है लेकिन तब तक प्रज्ञा वहां से फोन पर नेटवर्क नहीं आने की वजह से चली जाती है। अभि आस-पास मौजूद लोगों से प्रज्ञा के बारे में पूछता है। प्रज्ञा मन में सोचती है की प्राची को बचाने के लिए अभि की मदद लेगी। ताकि उसकी बेटी प्राची बच सके।

Kumkum Bhagya Written Updates

रिया की दोस्त टीवी पर देखती है की प्राची के कॉलेज का प्रिंसिपल टीवी पर बयान देता है की प्राची को कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। इस खबर की सुन रिया खुश हो जाती है। वह खुश हो जाती है की अब कॉलेज में प्राची की तरफ नहीं होगी। उधर टीवी पर प्रिंसिपल के बयान को सुन रैहाना कहती है की अभी तो प्राची पर जुर्म साबित भी नहीं हुआ है, कॉलेज से उसे कैसे निकाल सकते है।

उधर अभि घर आता है और पार्टी की सीसीटीवी फुटेज चेक करता है लेकिन उसे कुछ। दूसरी तरफ प्रज्ञा पुलिस के साथ घर आ रही होती है। अभि पुलिस को फोन कर बताता है की सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला। इस बात को सुन प्रज्ञा गुस्सा हो जाती है और पुलिस वाले से फोन छीन लेती है, कॉल पर दूसरी तरफ अभि होता है।

आखिरी प्रोमो यह दिखता है कि प्रज्ञा पुलिस स्टेशन में एक जगह खड़ी है। पह परेशान है। फोन पर किसी से बात करने की कोशिश कर रही है। प्रज्ञा जिस तरफ खड़ी है अभि उसी तरफ आगे बढ़ रहा है।

अब देखना होगा कि प्रज्ञा और अभि मिल पाते हैं या नहीं? यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। कुमकुम भाग्य के एपिसोड के लिए आप देख न्यूज़ के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here