Home मनोरंजन कबीर सिंह Vs अर्जुन रेड्डी: किस फिल्म ने पहले दिन की कितनी...

कबीर सिंह Vs अर्जुन रेड्डी: किस फिल्म ने पहले दिन की कितनी कमाई ??

कबीर सिंह Vs अर्जुन रेड्डी: किस फिल्म ने पहले दिन की कितनी कमाई ?? :- 21 जून शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर और किआरा अडवाणी स्टारर मूवी रिलीज हो गई। यह फिल्म तेलुगु ब्लॉबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है जिसे वी॰ एस॰ रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। कई लोगों ने तेलुगु मूवी अर्जुन रेड्डी नहीं देखी है तो कई दर्शकों ने इस फिल्म को देखा है। अब अर्जुन रेड्डी की रीमेक मूवी कबीर सिंह के रिलीज होने के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है की अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह में से कौन-सी मूवी बेहतर है? दर्शक इसइन दोनों की तुलना करने लगे है। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे की कबीर सिंह vs अजरुन रेड्डी में से कौन-सी फिल्म बेतहर है? कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

शाहिद कपूर और किआरा अडवाणी की सबसे चर्चित फिल्म कबीर सिंह अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म सुपरहिट तेलुगु मूवी अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। इस मूवी की तेलुगु भाषा में शानदार कामयाबी के बाद इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला लिया गया जो रिलीज की शुरुआत में सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। अर्जुन रेड्डी में लीड रोल कर चुके विजय देवराकोंडा ने कबीर सिंह मूवी के लिए दोनों स्टार को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इन्हे शुभकामनाएं दी। जो इस समय वायरल हो रही है।

कबीर सिंह Vs अर्जुन रेड्डी


अगर आपने तेलुगु मूवी अर्जुन रेड्डी देखी है तो यह मूवी आपको ज्यादा खास पसंद नहीं आएगी। लेकिन अगर अपने अर्जुन रेड्डी नहीं देखी है तो कबीर सिंह आपको जरूर पसंद आएगी। वैसे शाहिद कपूर इस रोल में उस तरह से उभर के नहीं आ सके है जबकि इसके उलट अर्जुन रेड्डी में विजय देवराकोंडा अपने किरदार में पूरी तरह से खो गए थे। शाहिद के अभिनय में वो बात नहीं दिखी जो विजय देवराकोंडा ने अर्जुन रेड्डी में किया।

हम कबीर सिंह मूवी की बुराई नहीं कर रहे है। लेकिन यह सच है। हम यह उन लोगों की बात के आधार पर कह रहे है। जिन्होंने यह दोनों ही मूवी देखी है। अधिकतर लोगों को कबीर सिंह पसंद नहीं आई है। अर्जुन रेड्डी को नहीं देखने वाले लोगों को यह मूवी पंसद आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here