Home मनोरंजन Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये 11 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए किसे...

Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये 11 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए किसे मिले सबसे कम वोट और कौन हो सकता घर से बेघर

Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये 11 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए किसे मिले सबसे कम वोट और कौन हो सकता घर से बेघर हर हफ्ते बिग बॉस के घर में सदस्य नॉमिनेट होते है और इस हफ्ते बिग बॉस सीजन 13 के घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेट है। इन्ही सदस्यों में से दो सदस्य वह है जिन्हे खुद बिग बॉस ने 2 हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया है ये सदस्य है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल। इन दोनों सदस्यों के अलावा 9 सदस्य ऐसे है जो नॉमिनेटेड हुए है। इन सदस्यों के नाम है- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। इस हफ्ते के वीकेंड के वॉर में कौन शो से बाहर होगा?

Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये 11 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए किसे मिले सबसे कम वोट और कौन हो सकता घर से बेघर
Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये 11 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए किसे मिले सबसे कम वोट और कौन हो सकता घर से बेघर

इस हफ्ते Bigg Boss के घर से कौन होगा बेघर?

खबर लिखे जाने तक ‘बिग बॉस 13’ ऑनलाइन वोटिंग साइट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। सिद्धार्थ को 34.95% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को 19.9% फीसदी वोट, तीसरे नंबर पर शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज को 12.72% फीसदी वोट मिले हैं।

चौथे स्थान पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी को 10.36% प्रतिशत वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर हिमांशी खुराना 3.85% परसेंट वोटों के साथ हैं जबकि छठे नंबर पर पारस छाबड़ा हैं। पारस को 3.72% फीसदी वोट मिले हैं।

Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये 11 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए किसे मिले सबसे कम वोट और कौन हो सकता घर से बेघर
Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये 11 सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए किसे मिले सबसे कम वोट और कौन हो सकता घर से बेघर

अन्य सदस्यों की बात की जाए तो आरती 7वें नंबर है जिन्हे 3.28% प्रतिशत वोट मिले है, देवोलीना भट्टाचार्य 8वें नंबर पर है। देवोलीना को 2.91% फीसदी वोट मिले हैं। नौवें नंबर पर अरहान खान हैं। अरहान को 2.82% फीसदी वोट, विशाल आदित्य सिंह को 2.79% फीसदी वोट और माहिरा शर्मा को 2.7% फीसदी वोट मिले हैं।

Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 में नजर आएंगे ये 10 बदलाव

बिग बॉस वोटिंग के अनुसार माहिरा को सबसे कम वोट मिले है, उसके बाद विशाल आदित्य सिंह है जिन्हे वोट कम मिले है। ऐसे में बिग बॉस के घर से बेघर होने की तलवार माहिरा पर लटक रही है। अगर बिग बॉस के घर से दो सदस्यों को बाहर होने की नौबत आती है तो विशाल आदित्य भी बाहर हो सकते है। अब फाइनल तौर पर सलमान खान ही निर्णय लेंगे की बिग बॉस के घर से कौन बाहर होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here