Home मनोरंजन दीपिका पादुकोण Chhapak “छपाक” Movie Latest Tik Tok Controversy न्यूज़

दीपिका पादुकोण Chhapak “छपाक” Movie Latest Tik Tok Controversy न्यूज़

Deepika Padukone Chhapak Movie Latest Controversy News: दीपिका पादुकोण हाल ही में छपाक फिल्म रिलीज से पहले जेएनयू में गई थी, जिसके कारण वह विवाद में फंस गई थी उन लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत ट्रोल किया था। यह मामला खत्म भी नहीं हुआ था और अब दीपिका पादुकोण एक और विवाद में गिर गई है। लेकिन इस बार जेएनयू के कारण वह विवादों में नहीं आई है इस बार दीपिका इन दिनों सबसे पॉपुलर वीडियो एप्लीकेशन टिकटोक की वजह से विवाद में आइए। आगे हम आपको इस विवाद पर पूरी पड़ताल करके आपको एक रिपोर्ट देंगे, जिसे जानने के लिए हमारे साथ बनी रहे।

Deepika Padukone Latest Tik Tok Controversy News 2020 अब एसिड अटैक वाला चेहरा चैलेंज बन गया है। प्रमोशन का इससे अधिक बुरा तरीका नहीं हो सकता। दीपिका शर्म आनी चाहिए

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने टिकटोक पट इंफ्लूएंसर के साथ एक वीडियो बनाया था, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका उस महिला को अपनी पिछली तीन फिल्मों के लुक मेकअप के जरिए देने को कहती है। इनमें एक उनकी डेब्यू फ़िल्म ओम शांति ओम, दूसरा पीकू और तीसरा छपाक की मालती का है। लेकिन विवाद इस बात पर खड़ा हुआ है कि लोग कह रही है कि  एसिड अटैक सर्वाइवर के लुक को ऐसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। जोकि काफी निराशाजनक हैं।

दीपिका पादुकोण के इस टिक टॉक वीडियो पर एक यूजरनेम कमेंट किया और यह कहा कि “एसिड अटैक मेकअप?? इससे ज़्यादा नीचे गिरने वाली बात क्या हो सकती है। आपको शर्म आनी चाहिे दीपिका” इसके अलावा एक और यूजरनेम यह लिखा की “अब एसिड अटैक वाला चेहरा चैलेंज बन गया है। प्रमोशन का इससे अधिक बुरा तरीका नहीं हो सकता। दीपिका शर्म आनी चाहिए” इसी प्रकार काफी यूजर्स ने इस वीडियो की अवहेलना की है। अब यह देखना बाकी है कि दीपिका पादुकोण इस विवाद पर क्या टिप्पणी करती है। मनोरंजन और बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज़ जानने के लिए हमारी साइट को बुकमार्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here