Home व्यवसाय जोमैटो ने खरीदा उबर ईट्स का भारतीय बिजनेस, 35 करोड़ डॉलर में...

जोमैटो ने खरीदा उबर ईट्स का भारतीय बिजनेस, 35 करोड़ डॉलर में हुई डील

जोमैटो ने खरीदा उबर ईट्स का भारतीय बिजनेस, 35 करोड़ डॉलर में हुई डील ऊबर ईट्स के काफी समय से नुकसान में चलने की खबर सामने आ रही थी और ऐसा भी कहा जा रहा है अमेरिकी कंपनी ऊबर अपने भारत में अपने फूड डिलीवरी बिज़नेस को बेचने पर विचार कर रही है। अब आपको बता दें की ऊबर ईट्स के भारतीय बिज़नेस को कंपनी ने जोमैटो को बेच दिया है। हाल ही में ऊबर और जोमैटो के बीच इसको लेकर डील हुई थी और अब डील आधिकारिक तौर पर अंतिम रूप ले चुकी है।

जोमैटो ने खरीदा उबर ईट्स का भारतीय बिजनेस, 35 करोड़ डॉलर में हुई डील

इस डील के तहत जोमैटो, उबेर ईट्स को अपने करीब 10 शेयर देगी। जिसकी कीमत 35 करोड़ डॉलर यानि तकरीबन 2500 करोड़ रूपये होने का अनुमान है। जोमैटो को बेचे जाने के बाद ऊबर ईट्स अपने ऐप पर रेस्टोरेंट पार्टनर, डिलीवरी पार्टनर और ग्राहकों को जोमैटो के प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर देगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने आज दी है। ऊबर ने अपने भारतीय फूड डिलीवरी बिज़नेस को लगातार हो रहे घाटे की वजह से बेचा है।


बता दें की भारत में जोमैटो और स्विगी से लगातार मिल रहे कम्पटीशन की वजह से उबर ईट्स को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। कंपनी ने जानकारी दी थी की उसे बीते 5 महीने में 2,197 करोड़ रुपए घाटा हुआ है। उबर ने साल 2017 में भारत में अपने फूड डिलीवरी बिज़नेस की शुरुआत की थी। इसके प्लेटफॉर्म पर 41 शहरों के 26,000 रेस्टोरेंट लिस्टेड हैं। दूसरी ओर जोमैटो के रेस्टोरेंट डिस्कवरी और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर 24 देशों के 15 लाख रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी उपलब्ध है। कंपनी हर महीने करीब 7 करोड़ यूजर को सर्विस देती है।

उबर ईट्स के डिलीवरी पार्टनर का क्या होगा? तो हम बता दें की उबर ईट्स के डिलीवरी पार्टनर को जोमैटो पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि जोमैटो, उबर ईट्स की टीम को अपने साथ नहीं रखेगी। इसका मतलब यह है कि ऊबर ईट्स के करीब 100 एग्जिक्यूटिव्स को ऊबर के अन्य वर्टिकल्स में भेजा जाएगा या उन्हें छंटनी का सामना करना होगा। इस बारे में जोमैटो और उबर ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

बैंको की हड़ताल जल्द, जाने कब और किस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

IMF ने भारत की GDP ग्रोथ में की कमी, दुनिया की अर्थव्यवस्था दिखेगा इसका असर

उबर ईट्स के बेचे जाने के बाद कंपनी अब मौजूदा वित्त वर्ष में 50 से 200 शहरों में सेवा विस्तार का टारगेट रखा है। कंपनी का फोकस अपनी बाइक सर्विस पर होगा। ऐसा भी माना जा रहा है की उबर अपनी कैब सर्विस पर ध्यान देने के लिए ऐसा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here