Home मनोरंजन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच की बायोपिक में नजर आएँगे अजय देवगन

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच की बायोपिक में नजर आएँगे अजय देवगन

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच की बायोपिक में नजर आएँगे अजय देवगन: भारतीय हॉकी के महान प्‍लेयर संदीप स‍िंह की बायोप‍िक मूवी आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई| वही अलगे महीने 15 अगस्त को आजादी के बाद भारत को हॉकी में पहला गोल्ड जिताने वाले खिलाड़ी की बायोपिक भी रिलीज़ होने वाली है| इस फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी प्लेयर का रोल कर रहे है| जब बात बायोपिक मूवी की हो रही है तो इसमें बॉलीवुड के और खिलाड़ी का नाम जोड़ दिया जाए जो फुटबॉल टीम के कोच के किरदार में परदे पर आ रहे है|

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच की बायोपिक में नजर आएँगे अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की बीपोपिक में फिल्म में नजर आएँगे| बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म को अजय ने साइन कर दिया है| इस फिल्म में अजय मुख्य भूमिका में होंगे| इस फिल्म में इंडियन फुटबॉल टीम का स्वर्णिम युग दिखाया जाएगा| आपको बता दें की सैयद अब्दुल रहीम साल 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर पद पर बने रहे थे|

नीरज पांडे की आने वाली फिल्म में चाणक्य का रोल करेंगे अजय देवगन

साल 1950 से 1962 का समय भारतीय फुटबॉल टीम के स्वर्णिम काल कहा जाता है| साल 1950 में भारत ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था| लेकिन किसी वजह से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने भारतीय टीम को फीफा वर्ल्ड कप में नहीं भेजा। उस समय भारत की टीम को एशिया की सबसे मजबूत टीम माना जाता था|

संजू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैयद अब्‍दुल रहीम की अगुवाई में साल 1951 में एशियन गेम्स में भारत ने जीत हासिल की थी। 1956 में हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और ऐसा करने वाली ये पहली एशियाई टीम बनी थी। अब रोंगटे खड़े कर देने वाली इस कहानी दुनिया के सामने फिल्म के माध्यम से आने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here