Home मनोरंजन नीरज पांडे की आने वाली फिल्म में चाणक्य का रोल करेंगे अजय...

नीरज पांडे की आने वाली फिल्म में चाणक्य का रोल करेंगे अजय देवगन

नीरज पांडे की आने वाली फिल्म में चाणक्य का रोल करेंगे अजय देवगन: बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे है जो अपनी हर फिल्म में एक अलग ही किरदार के साथ नजर आते है| बॉलीवुड के अक्षय कुमार को ही देख ली जिए वह हर फिल्म में एक अलग ही लुक में नजर आते है| अक्षय के इन लुक को दर्शक खूब पसंद भी करते है| आमिर खान भी अपनी हर फिल्म में कुछ ऐसा ही करते हुए दिखते है| अब तो मानो यह चलन चल गया है की जब तक आप कुछ नया नहीं लाएँगे तब तक आप दर्शकों का दिल नहीं जीत सकते| बॉलीवुड के इन सितारों की तर्ज पर अब बोलीवूड का एक और स्टार चल पड़ा है और अपनी आने वाली फिल्म में चाणक्य का किरदार करते हुए दिखेंगे| बता दें की अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म में चाणक्य के किरदार में दिखेंगे|

नीरज पांडे की आने वाली फिल्म में चाणक्य का रोल करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर दी| अब दर्शकों के द्वारा एक्टर के नए-नए किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है| यही वजह है की एक्टर हो या फिर डायरेक्टर अब अपनी फिल्म एक्टिंग में कुछ नया पन लेकर पर्दे पर उतर रहे है| जिन्हे दर्शक काफी हद्द तक पसंद भी कर रहे|

संजू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारत के इतिहास में चाणक्य का स्थान काफी महत्वपूर्ण रहा है| चाणक्य ही वह शख्स था जिसने चन्द्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाने में सबसे ज्यादा म्हणत की थी| प्रजा के मार्गदर्शन के लिए चाणक्य ने नीतिशास्त्र की रचना की थी, जो चाणक्य निति से काफी मशहूर है| बता दें की नीरज पांडे के के निर्देशन की आने फिल्म में अजय चाणक्य का रोल में नजर आएँगे| नीरज पांडे ने स्पेशल 26, बेबी, एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और अय्यारी का निर्देशन किया है| जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here