Home शिक्षा प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 125वीं जयंति पर गूगल ने डूडल बना किया...

प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 125वीं जयंति पर गूगल ने डूडल बना किया याद, जानिए! इनके बारे में कुछ बातें

प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 125वीं जयंति पर गूगल ने डूडल बना किया याद, जानिए! इनके बारे में कुछ बातें: भारत के महान सांख्यिकीविद और वैज्ञानिक प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 125वीं जयंती पर गूगल ने अपने डूडल पर उन्हें कुछ अलग ही अंदाज में याद किया है| बता दें की प्रशांत चंद्र महालनोबिस जी को उनके सांख्यिकी की फील्ड में दिए महान योगदान के लिए याद किया जाता है| आज 29 जून को देश उनका 125वां जन्मदिवस मना रहा है| महालनोबिस की जयंति के अवसर पर हम इस आर्टिकल के माध्यम से उनसे जुड़ी कुछ बाते शेयर करे जा रहे है|

प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 125वीं जयंति पर गूगल ने डूडल बना किया याद, जानिए! इनके बारे में कुछ बातें

प्रशांत चंद्र महालनोबिस

1. प्रशांत चंद्र महालनोबिस (Prasanta Chandra Mahalanobis) का जन्म 29 जून, 1893 को कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में हुआ था| उनकी शुरूआती शिक्षा ब्राम्हो बॉयज स्कूल कोलकाता से हुई|

2. 1913 में उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से भौतिकी और गणित दोनों विषयों से डिग्री प्राप्त की| वह एकमात्र स्टूडेंट थे, जिसने भौतिकी में पहला स्थान प्राप्त किया था|

3. कैंब्रिज छोड़ने के बाद वह प्रेसिडेंसी कॉलेज, कोलकाता से जुड़ गए, जहां उन्होंने सांख्यिकी पढ़ने की शुरुआत की|

29 जून का इतिहास: आज ही के दिन लॉन्च हुआ था पहला आईफोन, पढ़िए और भी बहुत कुछ

4. प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने प्रेमाथा नाथ बनर्जी, निखिल रंजन सेन और आरएन मुखर्जी के साथ मिलकर 17 दिसंबर 1931 को भारतीय सांख्यिकी संस्थान (Indian Statistical Institute) की नीव रखी|

5. प्रशांत चंद्र महालनोबिस को पंचवर्षीय योजना के अपने मसौदे के कारण याद किया जाता है|

6. साल 1949 में मंत्रिमंडल के सांख्यिकी सलाहकार बनाए गए| उन्होंने औद्योगिक उत्पादन की तीव्र बढ़ोतरी के जरिए बेरोजगारी को खत्म करने के लिए सराकार के प्रमुख उद्देश्य को पूरा करने के लिए योजना का एजेंडा बनाया|

7. प्रशांत महालनोबिस दूरी का पता लगाने के लिए सबसे ज्‍यादा मशहूर हुए थे|

8. महालनोबिस ही ‘सैंपल सर्वे’ का कॉनसेप्ट लेकर आए थे| जिसके आधार पर आज के समय में बड़ी-बड़ी नीतियां और योजनाएं बनाई जा रही हैं|

9. ​साल 1968 में महालनोबिस को पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया|

10. 28 जून, 1972 को महान सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिसउन का निधन हो गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here