Home व्यवसाय Paytm Money App हुआ लॉन्च, जानिए! कैसे करें इसमें म्यूच्यूअल फंड की...

Paytm Money App हुआ लॉन्च, जानिए! कैसे करें इसमें म्यूच्यूअल फंड की खरीददारी

Paytm Money App हुआ लॉन्च, जानिए! कैसे करें इसमें म्यूच्यूअल फंड की खरीददारी: पेटीएम मनी ऐप लॉन्च कर दिया गया है| पेटीएम मनी ऐप के जरिए म्यूच्यूअल फंड खरीद सकते है| पेटीएम कंपनी ने साल 2023 तक म्यूचुअल फंड के निवेशक 2 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ तक होने की उम्मीद जताई है| पेटीएम यूजर पेटीएम ऐप से म्यूच्यूअल फण्ड खरीद और बेच सकते है| पेटीएम के जरिए म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने वाले ग्राहक ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकते है|

Paytm Money App हुआ लॉन्च, जानिए! कैसे करें इसमें म्यूच्यूअल फंड की खरीददारी

पेटीएम मनी ऐप

इस ऐप में अगर आप सीधा म्यूच्यूअल फंड प्लान खरीदते है तो आपको 1 प्रतिशत ज्यादा रिटर्न दिया जाएगा| इसमें किसी प्रकार के कमीशन को नहीं जोड़ा गया है| इसमें निवेशक को किसी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं देना होगा| बता दें की पेटीएम मनी में 25 बड़ी कंपनियों के प्लान है| आदित्य बिड़ला सन लाइफ, एक्सिस म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI MF, Kotak MF, LIC MF, SBI MF, Reliance MF जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस ऐप में आपको कोई डॉक्यूमेंट देने की जरुरत नहीं है।

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 2 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

Paytm Money App 

ऐसे करें पेटीएम मनी ऐप डाउनलोड

– सबसे पहले Google Play Store या iOs स्टोर पर विजिट करें|

– फिर सर्च बॉक्स में जाकर Paytm Money लिखे|

– इसके बाद आपकी स्क्रीन पर one97 communication का एप आएगा|

– डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड करें|

– ऐप के डाउनलोड होने के बाद अपनी रजिस्टर ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से इसमें अकाउंट बनाए|

एक बार अकाउंट सफलतापूर्वक बनाने के बाद आप म्यूच्यूअल फंड की खरीद, बेच सकते है| आप अपने बैंक अकाउंट के जरिए म्यूच्यूअल फंड की खरीदे सकते है| इस ऐप में आपको पोर्टफोलियो भी मिलेगा| अगर आप ने इस ऐप में ऑटो मेटेड इन्वेस्टमेंट का विकल्प चुना है तो हर महीने आपके अकाउंट से म्यूच्यूअल फंड की खरीददारी होती रहेगी|

इसमें सभी तरह की म्यूचुअल फंड स्कीम शामिल हैं। Paytm Money में आपको लार्ज, स्मॉल, मिडकैप, बैलेंस्ड, टैक्स सेविंग, डेट, लिक्विड फंड जैसे सभी तरह के विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा इसमें रिटर्न कैल्कुलेटर की सुविधा भी मिलेगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here