Home ज्योतिष Today Horoscope 04.09.2021 Aaj Ka Rashifal in Hindi – जाने आज का...

Today Horoscope 04.09.2021 Aaj Ka Rashifal in Hindi – जाने आज का राशिफल के साथ जाने अपना भविष्य !

नमस्कार दोस्तों, आज दिनांक 04 सितंबर 2021 और आप अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)  जरूर जानना चाहेंगे, आप अपनी राशि अनुसार अपने आने वाले दिन की एक नई शुरुआत कर सकते हैं और अनहोनी ओ को भी टाल सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसे रहने वाला है ? हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन (Aaj Ka Rashifal 04  September  2021) कैसा बीतेगा, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल यानि 04.09.2021 के दिन का राशिफल।

Today Horoscope 4th September 2021 | 04.09.2021 Aaj Ka Rashifal in Hindi | आज का राशिफल के साथ जाने अपना भविष्य | Rashi Mesh, Vrishabh, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen

Today Horoscope 04 Sep 2021 Aaj Ka Rashifal in Hindi

मेष राशि का राशिफल (Mesh Rashi Ka Rashifal)

आज के दिन आपको संतान का सुख प्राप्त होगा, आज आपका नौकरी में भी लाभ हो सकता है, घर में सब कुछ सुख शांति रहने वाली है, पत्नी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 4

वृषभ राशि का राशिफल (Vrishabh Rashi Ka Rashifal)

आज के दिन आपको कुछ कामों से बच कर रहना है, आज आपको जोखिम उठाने से बचना है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों से विचार विमर्श करना है।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 8

मिथुन राशि का राशिफल (Mithun Rashi Ka Rashifal)

आज के दिन आपके साथ पैसे से संबंधित किसी प्रकार की ठगी हो सकती हैं, फिर चाहे वह ऑनलाइन हो या किसी दोस्त के माध्यम से। आज के दिन आपको किसी से उधार नहीं लेना है, और निवेश करने से भी बचना है।

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 1

कर्क राशि का राशिफल (Kark Rashi Ka Rashifal)

आज के दिन आपको चोट लग सकती है, जिसके कारण आपका काफी रक्त बह सकता है। शारीरिक क्रिया चीजें करते समय सावधानी का ध्यान रखें। आज के दिन आपको अपने घर में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

  • शुभ रंग: भूरा
  • शुभ अंक: 4

सिंह राशि का राशिफल (Singh Rashi Ka Rashifal)

पड़ोसी के साथ सकारात्मक बातचीत होने की संभावना है, आप अपने पड़ोसी के साथ मिलकर कुछ प्लान बना सकते हैं। घर गृहस्ती में आपके मधुर रिश्ते बनेंगे।

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 5

कन्या राशि का राशिफल (Kanya Rashi Ka Rashifal)

अगर आप नौकरी की खोज में तो आज आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, आज आपको कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज आपको एक अवसर मिलेगा और आपको उसे जाने नहीं देना।

  • शुभ रंग: महरून
  • शुभ अंक: 9

तुला राशि का राशिफल (Tula Rashi Ka Rashifal)

आज आपके अपने दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं, फिर चाहे वह राजनीतिक तौर पर हो या धार्मिक तौर पर। आज आपको बेवजह की उलझनो से बचना है।

  • शुभ रंग: आसमानी
  • शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशि का राशिफल (Vrishchik Ka Rashifal)

जो बात कुछ दिनों से नहीं बन रही थी वह आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण बन जाएगी। आज आपको लोगों की ओर से काफी प्रशंसा के साथ-साथ मान सम्मान समाज से मिलने वाला है।

  • शुभ रंग: संतरी
  • शुभ अंक: 7

धनु राशि का राशिफल (Dhanu Rashi Ka Rashifal)

आज आपके प्रेम संबंध मधुर होंगे, साथ किसी मनोरंजन वाली जगह पर घूमने का अवसर मिलेगा। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ काफी इंजॉय करने वाले है।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 3

मकर राशि का राशिफल (Makar Rashi Ka Rashifal)

आज आपको डर सताता रहेगा, और आज आपके शत्रु आप पर हावी रहेंगे, कोई भी काम करने में आज आपका मन नहीं लगेगा, साथ ही आज आपका किसी से बातचीत करने का मन भी नहीं करेगा। आज आपको अकेलापन महसूस होने वाला है।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 8

कुंभ राशि का राशिफल (Kumbh Rashi Ka Rashifal)

अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। आज आप अपना काम करने की सोच रहे हैं, तो प्रयास करे की उसे आज के दिन टाल दे।

  • शुभ रंग: स्लेटी
  • शुभ अंक: 1

मीन राशि का राशिफल (Meen Rashi Ka Rashifal)

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, संभव हो सके तो ड्राइविंग ना करें। आज आपकी राशि में दुर्घटना होने की संभावना है। इसके अलावा आज आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

  • शुभ रंग: केसरी
  • शुभ अंक: 6

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हमारे साथ जुड़ने के लिए, अगर आपको आज का राशिफल अच्छा लगा है, तो हमारी वेब साइट को सपोर्ट करे और अपने दोस्तों और परिजनों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर इत्यादि पर शेयर कर सकते है। हम कल फिर मिलेंगे कल के राशिफल के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here