Home ज्योतिष सूर्य ग्रहण 2018: जानें कब और किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत...

सूर्य ग्रहण 2018: जानें कब और किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देने का समय

Surya Grahan/Solar Eclipse 2018 Date and Time in Indiaसाल 2018 का पहला आंशिक सूर्यग्रहण 15 फरवरी को दिखाई पड़ेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण केवल दक्षिणी अमेरिका उरुग्वे और ब्राजील में दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक माना यही जा रहा है कि इस साल 3 सूर्य ग्रहण पड़ेंगे, 11 अगस्त 2018 को भी सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में देखा नहीं जा सकेगा। खगोलीय शास्त्र के मुताबिक आंशिक सूर्यग्रहण हर 6 महीने में होता है लेकिन पूर्ण ग्रहण कभी कभार ही देखने को मिलता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण 21 अगस्त 2017 को दिखाई दिया था। इसके पहले आंशिक सूर्यग्रहण 13 सितंबर, 2015 को दिखाई पड़ा था। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस सूर्यग्रहण को नंगी आंखों से परेशानी सबब बन सकता है, चाहे यह आंशिक सूर्यग्रहण ही क्यों ना हो। वैज्ञानिकों ने कहा है कि बिना सुरक्षा उपाय किए सूर्यग्रहण देखने से आंखों की रोशनी तात्कालिक या स्थाई रूप से जाने की सम्भावना है। साथ ही, यह दिमाग के नर्व्स सिस्टम पर भी खराब असर डाल सकता है।

Surya Grahan 2018 Date and Time: जानें कब है पहला सूर्य ग्रहण, भारत में कब दिखाई देगा यह
सूर्य ग्रहण 2018

बता दें की सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं। वही आंशिक सूर्य ग्रहण में पृथ्वी और सूर्य पूरी तरह से सीधी रेखा में नहीं आते हैं, जिसके कारण चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढकने में कामयाब नहीं होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढकने सफल रहता है| जिसकी वजह से सूर्य की रौशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। इस 15 फरवरी को दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका में आंशिक सूर्यग्रहण को देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक आंशिक ग्रहण तकरीबन दो घंटे तक रहेगा। ये अंटार्कटिक में शाम 5 बजकर 43 मिनट से ग्रहण दिखाई देना शुरु होगा और शाम 7 बजकर 34 मिनट तक दिखेगा।

Surya Grahan 2018 Time in Delhi – दोपहर 1 बजे
Surya Grahan 2018 Time in Dehradun– दोपहर 1 बजकर 3 मिनट
Surya Grahan 2018 Time in Bangalore– दोपहर 1 बजकर 25 मिनट
Surya Grahan 2018 Time in Chennai– दोपहर 1 बजकर 14 मिनट
Surya Grahan 2018 Time in Kolkata– 12 बजकर 45 मिनट
Surya Grahan 2018 Time in Gujarat– 1 बजकर 18 मिनट

ये भी पढ़े- चंद्र ग्रहण 2018: जाने कब और किस समय होगा चंद्रग्रहण

उल्लू के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ तथा तथ्य|

जाने औरतों की छाती से जुड़े कुछ सेक्सी और रोचक तथ्य|

जाने मौत से जुड़े कुछ राज और अजीब तथ्य

साल 2018 में दो और सूर्य ग्रहण दिखाई पड़ेंगे। जिसमें से पहला 13 जुलाई और दूसरा 11 अगस्त को दिखाई पड़ेगा। 13 जुलाई को पड़ने वाला आंशिक ग्रहण आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में दिखेगा तो वही दूसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को उत्तरी ध्रुव, उत्तरी यूरोप और पूर्वी एशिया के कुछ भागों पर दिखेगा। भारत में यह तीनों ही आंशिक ग्रहण का दिखाई नहीं पड़ेंगे। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, 15 फरवरी को रात 12.25 पर शुरू होगा और सुबह 4 बजे तक रहेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इसके कुछ बुरे प्रभाव सामने आने की सम्भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here