Home ज्योतिष Pithori Amavasya 2021 – डेट, टाइम, महत्व, पूजा विधि, पूजा के नियम...

Pithori Amavasya 2021 – डेट, टाइम, महत्व, पूजा विधि, पूजा के नियम इत्यादि जानकारी।

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं पिठौरी अमावस्या (Pithori amavasya) या कुशाग्रहणी (Kushagrahani Amavasya 2021) के बारे में, जिसमे हम जानेगे डेट, टाइम, महत्व, पूजा विधि इत्यादि जानकारी। इस साल पिठौरी अमावस्या 7 सितंबर 2021, सोमवार को पूरे विश्व भर में मनाई जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस शुभ मौके पर स्नान, दान और पुण्य के साथ –साथ पितरों को तर्पण भी किया जाता है। इस दिन ऐसा करने से आपके पितर बहुत प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं, अगर आपको नहीं मालूम नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिठौरी अमावस्या को कुशाग्रहणी (Kushagrahani Amavasya) नाम से भी जाना जाता है।

Pithori Amavasya 2021 Date, Time, Mahatva, Pooja Vidhi, Pooja ke Niyam More Details in Hindi | Kushagrahani Amavasya (कुशाग्रहणी) 2021, पिठौरी अमावस्या कब है ?

Pithori Amavasya 2021

आपको बता दे की भाद्रपद अमावस्या इस लिए भी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस दिन कुशा इकठ्ठा किया जाता है। इस कुशा के बिना हर मंगलकार्य, धार्मिक कार्य और कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकता। इस दिन लोग कुशा एकत्रित करते हैं या खरीदते हैं, और इसका इस्तेमाल उसी वर्ष यज्ञ, हवन, श्राद्ध-तर्पण आदि अन्य धार्मिक आयोजनों किया जाता है। इसके अलावा इस दिन महिलाएं अपने पति और बच्चों के लिए व्रत रखती हैं, और इस दिन देवी दुर्गा जी की पूजा की जाती है।

पिठौरी अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त (Pithori Amavasya Shubh Muhurat)

  • अमावस्या तिथि आरंभ: 6 सितंबर 2021 को शाम 07 बजकर 40 मिनट से
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 7 सितंबर 2021 को शाम 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी.

भाद्रपद अमावस्या पूजा के नियम

पिठौरी अमावस्या (Pithori amavasya) के मौके पर आपको किसी पवित्र नदी में सूर्योदा के पूर्व स्नान करना चाहिए। उसके बाद वहां पितरों को तर्पण करना चाहिए तथा यथा शक्ति दान और पुण्य कार्य करना चाहिए। अगर आप यह सब कर लेते हैं तो संभव हो सके तो व्रत रखकर शाम को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा  अर्चना कर सकते हैं। हम उम्मीद करते है को आपको यह जानकारी पसंद आई होंगी। इसी तरह की जनकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here