Home ज्योतिष चंद्र ग्रहण के दिन 176 साल बाद बना है यह संयोग, जाने...

चंद्र ग्रहण के दिन 176 साल बाद बना है यह संयोग, जाने खास बाते-

बुधवार 31 जनवरी 2018 साल पहला चंद्र ग्रहण लगा है| बता दें की यह चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास बताया जा रहा है| ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार ग्रहण के समय चाँद तीन रंगो में दिखाई देगा| इस बार का चंद्रग्रहण सुपर ब्लू ब्लड के रंग में दिखाई देगा चाँद| ये १५२ साल बाद सुपर ब्लू ब्लड में दिखेगा| इसके साथ ही 176 साल बाद पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता दिखाई दे रहा है| आज चाँद का आकार सामान्य दिन की तुलना में थोड़ा बड़ा दिखेगा| चंद्र ग्रहण होने के कारण आज सूतक काल सुबह 7:07 मिनट से रात 8:41 मिनट तक रहेगा|

 

चंद्र ग्रहण के दिन 176 साल बाद बना है यह संयोग, जाने खास बाते-


आज चंद्र ग्रहण कब होगा? जाने इसका समय- भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद की जानकारी के हिसाब से चंद्रग्रहण 4:04 मिनट से शुरू होगा| ग्रहण के समय पृथ्वी की आंशिक छाया चन्द्रमा पर पड़ना शुरू होगी| बता दें की आंशिक चंद्रग्रहण 5:18 मिनट से चालू होगा| पूर्ण चंद्र ग्रहण श्याम 6:22 मिनट से लेकर 7:38 मिनट तक रहेगा| लेकिन आंशिक चंद्र ग्रहण 8: 41 मिनट पैर ख़त्म होगा| बता दें की पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर से पूरी तरह 9:39 मिनट के बाद ही हटेगी|

ये भी पढ़े- चंद्र ग्रहण 2018: जाने कब और किस समय होगा चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण का इन 6 राशियों पर पड़ेगा असर, जाने इनके बारे में

चंद्रग्रहण के बाद किस राशि के लोग क्या दान करे जाने यहाँ-

जाने ग्रहण के समय क्या करें क्या ना करें?

चंद्र ग्रहण के समय मंदिर में जाने से बचे, क्योंकि इस समय देवी-देवताओं के दर्शन को अशुभ माना जाता है| चंद्र ग्रहण के समय खाना बनाने से बचे| तुलसी के पौधे को ना छुए| गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचे तथा ग्रहण को भी ना देखे| इस दौरान शरीरिक संबंध ना बनाए| ग्रहण के समाप्त होने के बाद घर की शुद्धि के लिए गंगा जल का इस्तेमाल करें| सूतक काल के दौरान दूध, दही या अन्य खान पान की चीजों में तुलसी के पते दाल सकते है, इससे यह चीजें ख़राब नहीं होंगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here