Home ज्योतिष चैत्र नवरात्रि 2023 का दूसरा दिन आज: जानिए! माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा...

चैत्र नवरात्रि 2023 का दूसरा दिन आज: जानिए! माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र, महत्व, कथा

Chaitra Navratri 2023 2nd Day Maa Bharmacharini Puja Vidhi, Timings, Mantra, Vrat Katha, Story, Aarti, Samagri, Muhurat: चैत्र नवरात्रि 22 March 2023 से शुरू हो चुके है और नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रों का आज दूसरा दिन है| नवरात्र के दूसरे दिन माँ दुर्गा के रूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है| शास्त्रों के अनुसार माँ ब्रहचारिणी की पूजा करने से सर्वसिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है| नवरात्र डे 2 पूजा विधि, मंत्र जाप, विधि, कथा, महत्व आदि के बारे में नीचे पढ़े-

Navratri 2023: नवरात्री के 9 दिनों में माँ दुर्गा को लगाए 9 अलग-अलग चीजों का भोग

चैत्र नवरात्रि 2019 का दूसरा दिन आज: जानिए! माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र, महत्व, कथा

चैत्र नवरात्रि 2023 का दूसरा दिन आज

ब्रह्मचारिणी माता की पूजा विधि

देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय सबसे पहले हाथों में एक फूल लेकर उनका ध्यान करें और  प्रार्थना करते हुए निचे लिखा मंत्र बोलें।

ध्यान मंत्र

वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।

जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥

गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।

धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥

परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।

पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

इसके बाद देवी को पंचामृत स्नान कराएं, फिर अलग-अलग तरह के फूल,अक्षत, कुमकुम, सिन्दुर, अर्पित करें।  देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाएं। इसके अलावा कमल का फूल भी देवी मां को चढ़ाएं और इन मंत्रों से प्रार्थना करें।

1. या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

2. दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

इसके बाद देवी मां को प्रसाद चढ़ाएं और आचमन करवाएं। प्रसाद के बाद पान सुपारी भेंट करें और प्रदक्षिणा करें यानी 3 बार अपनी ही जगह खड़े होकर घूमें। प्रदक्षिणा के बाद घी व कपूर मिलाकर देवी की आरती करें। इन सबके बाद क्षमा प्रार्थना करें और प्रसाद बांट दें।

हैप्पी नवरात्रि विशेस, मैसेज, SMS, शुभकामना संदेश, इमेज

पूजा मंत्र

इधाना कदपद्माभ्याममक्षमालाक कमण्डलु।
देवी प्रसिदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्त्मा।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here