Home ज्योतिष चंद्र ग्रहण 2019: जाने भारत में कब और किस समय दिखाई देगा...

चंद्र ग्रहण 2019: जाने भारत में कब और किस समय दिखाई देगा ‘ब्‍लड मून’, जानिए! कैसे लगता है चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण 2019: जाने भारत में कब और किस समय दिखाई देगा ‘ब्‍लड मून’, जानिए! कैसे लगता है चंद्रग्रहण (Lunar eclipse/chandra grahan date and time in india):आज चंद्र ग्रहण है| आज यानि की 16 जुलाई की रात 21वीं सदी का सबसे लंबा और पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है| भारत में चंद्र ग्रहण कब और किस समय दिखाई देगा इसका पूरा समय आप नीचे देख सकते है| भारत के शहरों और गाँवो में पूर्ण चंद्र ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखेगा जिसकी पूरी जानकारी देख सकते है| बता दें की चंद्र ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘ब्‍लड मून’ (Blood Moon) का नाम दिया है| यह चंद्र ग्रहण करीब 1 घंटे और 43 मिनट तक चलेगा जो इस साल 31 जनवरी को लगे ‘सुपर ब्लू ब्लड मून’ के मुकाबले करीब 40 मिनट अधिक लंबा होगा|

चंद्र ग्रहण 2018: जाने भारत में कब और किस समय दिखाई देगा 'ब्‍लड मून', जानिए! कैसे लगता है चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण 2019

चंद्र ग्रहण का नजारा भारत के अलावा यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के देशो में साफ दिखाई पड़ेगा| ब्रिटेन के समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 9.22 मिनट पर साफ दिखाई पड़ेगा|

चंद्र ग्रहण का समय

ब्‍लड मून (Blood Moon) क्‍या है?

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य और चांद के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तब वायुमंडल से होते हुए कुछ रोशनी चांद पर पड़ती है। सूर्य की रोशनी चांद पर पड़ने से वह हल्का लाल हो जाता है। ऐसे में जब चांद पृथ्वी के ठीक पीछे पहुंचता है, उसका रंग और गहरा हो जाता है।

चंद्रग्रहण पर चाँद कैसा दिखाई देगा?

चंद्र ग्रहण होने के बावजूद इस बार चांद काला नहीं बल्‍कि तांबे के रंग यानि की नारंगी या गहरा लाल दिखाई पड़ेगा। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि सूर्य और चांद के बीच में पृथ्‍वी आ जाती है, जिस वजह से चांद पर सूर्य का पूरा प्रकाश नहीं पहुंच पाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here