Home अजब गजब What is #MeToo Campaign in Hindi | मीटू” “METOO” क्या है ? सबसे...

What is #MeToo Campaign in Hindi | मीटू” “METOO” क्या है ? सबसे पहले किसने की थी शुरूआत ?

हेलो दोस्तों नमस्कार, आज हम बात करने वाले हैं ये “मीटू” “METOO” क्या है ? आजकल सोशल मीडिया (व्हाट्सउप, फेसबुक, ट्विटर) हो या फिर न्यूज़ चैनल सभी जगह #MeToo की चर्चा  देखने को मिल जाती है। लेकिन यह “#MeToo“  क्या है ? आज भी देश में ऐसे काफी लोग मौजूद हैं जिन्हे इसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। लेकिन इसके बावजूद यह सब आपको काफी बार अपने आसपास सुनने को मिल जाता है, अगर आपको इसके बारे में नहीं मालूम तो आपको निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में आपको #MeToo के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जिसे जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

MeToo हैशटैग क्या है ? क्यों इसका इस्तेमाल किया जाता है ? सब कुछ जाने हिंदी में | #MeToo Kya Hai ? | What is #MeToo Campaign History in Hindi | मीटू आन्दोलन (भारत)

What is #MeToo Campaign in Hindi

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि #मी टू एक मूवमेंट यानी एक आंदोलन है। इस हैशटैग की सहायता से महिलाएं खास तौर पर कामकाज करने वाली महिलाएं अपने साथ वर्कप्लेस/ऑफिस हो रहे, यौन उत्पीड़न/ छेड़छाड़ के मामलों को हैशटैग मीटू (#ME Too) कैम्पेन द्वारा शोशल मीडिया पर साझा करती है। जैसे की इस मूवमेंट के नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि इस कैंपिंग का क्या मकसद है, ME Too (मतलब मै भी या मेरे साथ भी) अर्थात जो भी महिलायें इस तरह की घटनाओं का शिकार हुई हैं, या हो रही हैं, वो यह बताने के लिए कि मेरे साथ भी ये हो चुका है या हो रहा है, इस हैशटैग के साथ #ME Too कैम्पेन से जुड़ रही है।

आपकी जानकारी बता दे की #MeToo कैंपेन की शुरुआत साल 2006 में अमेरिका से हुई थी, लेकिन भारत में इस ट्रेंड की शुरूआत कुछ सालों पहले हुई है। वैसे देखा जाए तो भारत में इस ट्रेंड की शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने की थी। जब तनुश्री बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और पद्माश्री पुरस्कार से सम्मानित नाना पाटेकर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छेड़छाड़ के गम्भीर आरोप लगाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर जोरो जोरो से #MeToo का ट्रेंड चल पड़ा और एक बार एक बड़ी-बड़ी हस्तियों पर मी टू कैंपेन के तहत यौन उत्पीडन के आरोप लगने लगे।

#MeToo Campaign Kya Hai ?

यह सत्य है कि #MeToo हैशटैग की सहायता से फिल्म इंडस्ट्री के सफेद लोगो का काला सच सामने आ सका। जिन लोगों की उम्मीद नहीं थी उन लोगों के भी नाम सामने आई जिसमे छोटे पर्दे पर संस्कारी बाबूजी की भूमिका निभाने वाले आलोक नाथ, निर्माता निर्देशक साजिद खान, सुभाष घई, विकास बहल, चेतन भगत, रजत कपूर, कैलाश खैर, जुल्फी सुईद, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, तमिल राइटर वैरामुथु इत्यादि शामिल है। यही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्में और कई बड़े सितारे मीटू के लपेटे में आ चुके है।

MeToo हैशटैग क्या है ? क्यों इसका इस्तेमाल किया जाता है ? सब कुछ जाने हिंदी में | #MeToo Kya Hai ? | What is #MeToo Campaign History in Hindi | मीटू आन्दोलन (भारत)

एक समय ऐसा भी था जब भारतीय जनता पार्टी यानी मोदी सरकार भी #MeToo के चपेट में आ गई थी, भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एमजे अकबर पर भी मी टू के तहत गम्भीर आरोप लगाए गए थे। मौके का फायदा उठाते हुए विपक्षी पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी को इस मुद्दे पर काफी घेरा था।

MeToo हैशटैग का इतिहास

मीटू आंदोलन (या #MeToo मूवमेंट ), कई स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय विकल्पों के साथ, यौन उत्पीड़न और यौन हमले के खिलाफ एक विश्वव्यापी आंदोलन है। वास्तव में #MeToo हैशटैग का जन्म करीब 11 साल पहले मायस्पेस नामक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हो चुका था। MeToo हैशटैग का इस्तेमाल कम से कम 85 देशों में किया जाता है। जिसमें भारत, पाकिस्तान और यूनाइटेड किंगडम  जैसे देश शामिल है। MeToo हैशटैग आज भी सोशल मीडिया पर काफी अधिक इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके साथ भी इसी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न हुई है तो आप MeToo हैशटैग उपयोग करके अपनी दास्तान लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसी प्रकार की जानकारी जाने के लिए हमारे साथ बने रहे हैं। धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here