Home अजब गजब दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य, जो अब तक बना हुआ है राज

दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य, जो अब तक बना हुआ है राज

दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य, जो अब तक बना हुआ है राज :- इतिहास के पन्नों में कई ऐसे राज छुपे हुए है जिनपर से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। आज हम इतिहास के पन्नों में छुपे राज पर से पर्दा उठाने जा रहे है। जी, हाँ आज हम आपको बताने जा रहे है की इतिहास के पन्नों में क्या राज या रहस्य छुपा है। प्राचीन लेखकों का कहना हैं कि 30 ईसा पूर्व क्लियोपेट्रा VII और उनके प्रेमी मार्क एंटनी की मृत्यु के बाद उन्हें एक ही कब्र में दफनाया गया था।

अपनी किताब में लेखक प्लूटार्क (45-120 ईस्वी) ने लिखा, “यह मकबरा आइसिस के एक मंदिर के पास स्थित था, जो एक मिस्र की देवी थी और एक बुलंद और सुंदर स्मारक था जिसमें स्वर्ण, चांदी, पन्ना, मोती, आबनूस और हाथी दांत से बने खजाने थे.”

दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य

यह जगह इससे पहले एक राज बनी हुई थी। मिस्र के पूर्व पुरातन मंत्री ज़ही हॉवास ने 2010 में अलेक्जेंड्रिया के पास एक साइट पर खुदाई का काम किया. इस खुदाई के स्थान पर बहुत सी कब्रें बरामद हुई, इसे तपोसीरिस मैग्ना कहा जाता है. बताया जा रहा है कि ये कब्रें उस युग की थीं जब क्लियोपेट्रा VII ने मिस्र पर शासन किया था।

क्लियोपेट्रा VII का जिक्र बेहद ही खूबसूरत यौवना में किया जाता है। इतिहासकारों का कहना है कि वे नहाने के लिए गधी के दूध का प्रयोग करती थीं। क्लियोपेट्रा VII नहाने के लिए रोजाना 700 गधी का दूध मंगाती थीं। इससे उनकी त्वचा काफी खूबसूरत बनी रहती थी। इस पर से राज हाल ही में उठा है।

जो अब तक बना हुआ है राज

क्लियोपेट्रा VII और उनके प्रेमी का मकबरा के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि मिस्र के पुरातत्विद् का कहना है कि अलेक्जेंड्रिया के दक्षिण-पश्चिम में तपोसीरिस मैग्ना के मंदिर में या उसके आस-पास इनकी कब्र है, जिसकी अब तक खोज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here