Home त्यौहार श्रावण में भगवान शिव के 15 प्रभावशाली मंत्र, देते हैं धन, सफलता,...

श्रावण में भगवान शिव के 15 प्रभावशाली मंत्र, देते हैं धन, सफलता, संतान, और हर समस्या का समाधान

श्रावण में भगवान शिव के 15 प्रभावशाली मंत्र, देते हैं धन, सफलता, संतान, और हर समस्या का समाधान : सावन का महीना अब बस शुरू होने ही वाला है। हिन्दू धर्म के लोगों के लिए सावन के महीने का एक विशेष महत्व है। सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है। इस महीने में लोग कावड़ लेने भी जाते है। सावन का महीना मानूसन के साथ ही शुरू होता है। सावन का के महीने में अविवाहित लड़कियां अच्छे वर को पाने के लिए सोमवार का व्रत रखती है और भगवान शिव की पूजा अर्चना करती है।

सावन का महीना इस बार 6 अगस्त 2021 से शुरू हो रहा है। इस पवित्र महीने में 15 मंत्रो का जप कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते है। सुख, शांति, धन, समृद्धि, सफलता, प्रगति, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सावन के महीने में इन मंत्रो का जाप जरूर करें।

भगवान शिव के 15 प्रभावशाली मंत्र

1 . ॐ शिवाय नम:
2. ॐ सर्वात्मने नम:
3. ॐ त्रिनेत्राय नम:
4. ॐ हराय नम:
5. ॐ इन्द्रमुखाय नम:
6. ॐ श्रीकंठाय नम:
7. ॐ वामदेवाय नम:
8. ॐ तत्पुरुषाय नम:
9. ॐ ईशानाय नम:
10. ॐ अनंतधर्माय नम:
11. ॐ ज्ञानभूताय नम:
12. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
13. ॐ प्रधानाय नम:
14. ॐ व्योमात्मने नम:
15. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
सावन के महीने में शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। सावन के सोमवार का एक विशेष महत्व है। सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है। इस दिनों लड़कियां और महिलाएं व्रत रखती है और अच्छे वर और अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा-पाठ करती है। ऊपर दिए गए भगवान शिव के 15 मंत्रो का सावन के महीने में जाप करने से लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here