Home मनोरंजन Oscars 2018 Winners List: 90वां ऑस्कर अवॉर्ड कैलिफोर्निया में हुआ आयोजित|

Oscars 2018 Winners List: 90वां ऑस्कर अवॉर्ड कैलिफोर्निया में हुआ आयोजित|

Oscars 2018 Winners Full List: हॉलीवुड के सबसे सम्मानित अवॉर्ड शो का अयोजन आज 5 मार्च (2018) को कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में किया गया है। बता दें की यह 90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह है। इस अवॉर्ड शो में फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां ने भाग लिया। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह की शुरुआत में रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस अवॉर्ड शो में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड द शेफ ऑफ वॉटर को मिला। यहां फ्रेंसेस मैक डोरमंड को बेस्ट लीड एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड उनकी फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी के लिए मिला।

Oscars 2018 Winners List: 90वां ऑस्कर अवॉर्ड कैलिफोर्निया में हुआ आयोजित|

 

वहीं गैरी ओल्डमेन बेस्टर एक्टर के खिताब से नवाजे गए। उन्हें उनकी फिल्म डार्केस्ट आवर में बेहतरीन एक्टिंग के लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड मिला। फिल्म शेप ऑफ वॉटर को सबसे अधिक चार अवॉर्ड मिले। गिलिअर्मो डेल टोरो को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। शेप ऑफ वॉटर इस साल की सबसे ज्यादा श्रेणी में नॉमिनेट की जाने वाली फिल्म बनी है। इसे कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे।

ऑस्कर 2018 विनर लिस्ट

बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड द शेफ ऑफ वॉटर को मिला।

बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड फ्रेंसेस मैक डोरमंड को फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी के लिए दिया गया।

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म डार्केस्ट आवर के लिए एक्टर गैरी ओल्डमेन को मिला।

बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड गिलिअर्मो डेल टोरो को दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म द शेप ऑफ वॉटर के लिए मिला।

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड फिल्म कोको के गाने रिमेंमबर मी को मिला।

बेस्ट ओरिजनल स्कोर के लिए द शेप ऑफ वॉटर को अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए Blade Runner 2049 को अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए गेट आउट को अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड कॉल मी बाई योर नेम को मिला।

बेस्ड शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) का अवॉर्ड दि साइलेंट चाइल्ड को दिया गया।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट सब्जेक्ट)का अवॉर्ड हैवन इज ए ट्रैफिक जाम ऑन दि 405 को दिया गया। यह फिल्म 56 साल की आर्टिस्ट की जिंदगी पर आधारित है।

बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड फिल्म डनकर्क को दिया गया।

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्ट का अवॉर्ड Blade Runner 2049 को दिया गया।

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड फिल्म कोको को दिया गया।

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (एनिमेटेड) कैटेगरी में फिल्म डियर बास्केटबॉल विनर रही।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर एलिसन जेनी को फिल्म आई टोन्या के लिए दिया गया।

बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए अ फेनटास्टिक वुमेन को अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड फिल्म द शेप ऑफ वॉटर को दिया गया।

बेस्ट साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड भी डनकर्क ने जीता।

बेस्ट साउंड एडिटिंग के लिए डनकर्क को मिला ऑस्कर अवॉर्ड।

फिल्म ‘इकारस’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फिल्म ओलिंपिक खेलों में डोपिंग की समस्या पर बनाई गई है।

ये भी पढ़े- Pari Box Office Collection

आँखों के बारे में कुछ तथ्य और रोचक जानकारियाँ|

Sonu Ke Titu Ki Sweety Box Office Collection: जाने अब तक की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन|

फिल्म ‘फैंटम थ्रेड’ के लिए मार्क ब्रिजेस को बेस्ट कॉस्टयूम का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है।

फिल्म डार्केस्ट ऑवर को मिला बेस्ट मेकअप और हेयर स्टाइलिंग का ऑस्कर अवॉर्ड।

पहला ऑस्कर फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’ में बतौर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए अभिनेता सैम रॉकवेल को दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here