Home शायरी यमुना नदी पर शायरी स्टेटस कोट्स स्लोगन कविता हिंदी में | Yamuna...

यमुना नदी पर शायरी स्टेटस कोट्स स्लोगन कविता हिंदी में | Yamuna River Shayari Status Quotes in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं दिल्ली के सबसे पवित्र और सबसे दूषित नदी यमुना के बारे में, साथ ही साथ आज हम आपके साथ शेयर करने वाले है यमुना शायरी स्टेटस कोट्स स्लोगन कविता (Yamuna Shayari Status Quotes in Hindi) इत्यादि। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमुना भारत की एक नदी है जिसका उदगम स्थल यमुनोत्री है। यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी में से एक है।  यमुना यमुनोत्री से बहते हुए पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, मथुरा, आगरा से होते हुए प्रयागराज संगम मे सम्मिलित हो जाती हैं।

पानी की बचत व जल संरक्षण कैसे करे, उपाय, कविता | Save Water Upay Poem Slogans in Hindi

Best Collection of  Yamuna River (Yamuna Nadi) Shayari Status Quotes in Hindi for Whatsapp DP FB Instagram Reels Twitter Reddit | यमुना नदी पर शायरी स्टेटस कोट्स स्लोगन कविता हिंदी में

Yamuna River Shayari in Hindi

अगर किसी नदी पर सबसे अधिक राजनीति हुई है तो वह कोई और नहीं बल्कि यमुना नदी है, इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि गंगा नदी हो या फिर यमुना नदी बीते कुछ सालों में काफी अत्यधिक प्रदूषित हुई है, जिसके चलते नदी का जलस्तर में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन यमुना नदी शुरू से ही प्रदूषित नहीं होती जैसे-जैसे यमुना नदी शहरों से होकर गुजरती है वह अधिक और अधिक प्रदूषित होती चली जाती हैं। आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिरकार ऐसा क्यों होता है ? और इस समस्या का समाधान किस प्रकार से निकाला जा सकता है ? यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए केवल सरकार को ही नहीं बल्कि देश के सभी लोगों को एकजुट होना होगा।

How to Save Money While Going on Outings in Hindi? | आउटिंग पर जाते समय पैसे कैसे बचाए ?

सोचो जरा क्या फायदा इतनी पढ़ाई का,
सोचो जरा क्या फायदा है चुनावी लड़ाई का,
दिल्ली में सबसे ज्यादा दूषित पानी है
कोई तरकीब निकालों यमुना की सफाई का.

सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे शिक्षित दिल्ली में है,
सबसे ज्यादा टैक्स मिलता दिल्ली में है,
सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा मुख्यमंत्री दिल्ली में है
फिर क्यों सबसे ज्यादा प्रदूषित यमुना दिल्ली में है.

Yamuna River Status in Hindi

दिल्ली ने तरक्की का ऊँचा इमारत खड़ा किया है,
लेकिन यमुना का पानी प्रदूषित बड़ा किया है.

दिल्ली का बिजली बिल माफ़ करे,
पर उससे पहले यमुना का जल साफ़ करे.

Yamuna River Quotes in Hindi

यमुना का पानी इसलिए प्रदूषित है,
क्योंकि नेताओ का मन बड़ा दूषित है.

जिस दिन मुझे लगेगा
कि अब यमुना में प्रदूषण कम है,
उस दिन मुझे लगेगा
कि इन सरकारों में कुछ दम है.

यमुना नदी पर शायरी हिंदी में

यह सत्य है यमुना नदी दिल्ली में आकर सबसे अधिक प्रदूषित होती है, इसके पीछे मुख्य कारण है कि फैक्ट्रियों में निकलने वाला कचरा सीधे तौर पर यमुना नदी में फेंका जाता है, यही नहीं बल्कि दिल्ली के सभी गंदे नाले दिल्ली की यमुना नदी में जाकर मिलते है, जिसकी वजह से सारा गंद यमुना नदी में जाकर मिल जाता है, और यमन नदी प्रदूषित हो जाती है। सरकार कड़े कानून बनाकर यमुना नदी में हो रहे प्रदूषण को रोक सकती हैं, लेकिन राजनीति के चलते हैं ऐसा संभव नहीं हो पाता, और देश की जनता भी यमुना नदी पर ज्यादा विचार-विमर्श नहीं करती। इस लिए आप सभी को खुद जागरूक होना होगा, और साथ ही साथ अपने आसपास के लोगों को भी यमुना नदी को बचाने के लिए जागरूक करना होगा।

How to Save & Repair Phone from Water Damage in Hindi | फ़ोन के पानी में गिरने के बाद क्या करे ? कैसे ठीक करे फ़ोन ?

Best Collection of Yamuna River (Yamuna Nadi) Shayari Status Quotes in Hindi for Whatsapp DP FB Instagram Reels Twitter Reddit | यमुना नदी पर शायरी स्टेटस कोट्स स्लोगन कविता हिंदी में

यह वही यमुना है, जिसके किनारे कृष्ण
बांसुरी बजाया करते थे, गायों को चराया करते थे.
सबको प्यारा अपना-अपना धंधा हो गया है
किसी को फर्क नहीं पड़ा कि यमुना का पानी गंदा हो गया है.

इश्क़ सच्चा करूंगा पर
दिल में दंगा नहीं होने दूँगा,
मैं अपनी इस खूबसूरत आँखों को
यमुना-गंगा नहीं होने दूँगा।

यमुना नदी पर स्टेटस हिंदी में

यमुना के सफाई की जितनी
जिम्मेदारी सरकार की है,
उतनी ही जिम्मेदारी जनता
की भी है. जिम्मेदार बने और
यमुना को प्रदूषित होने से बचायें।

मैं कुछ वर्ष पहले दिल्ली में
गणेश विसर्जन के दौरान यमुना
के किनारे गया. यमुना के पानी
का प्रदूषण आप खुली आखों से
देख सकते है और कितना ज्यादा है
यह महसूस कर सकते है.

यमुना नदी पर कोट्स हिंदी में

खामोश होकर हर दुःख-दर्द को सहते रहे,
मैं घाट सा ठहरा और वो यमुना सी बहते रहे.

आकर कब कान्हा प्यार करेगा,
इस दूषित युमना का उद्धार करेगा।

यमुना नदी पर स्लोगन हिंदी में

यमुना नदी को बचाना केवल सरकार का काम नहीं है बल्किंग देश के हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है कि यमुना नदी को बचाने के लिए उन्हें सहयोग देना चाहिए, क्योंकि इस यमुना नदी के चलते ही हमे पीने का पानी, और कृषि के लिए पानी मुहैया होता है, कई अनगिनत परिवारों का रोजगार इस नदी पर टिका हुआ है, तो हमे आज से ही जिम्मेदारी लेनी है कि हम अपनी ओर से यमुना नदी को बचाने के लिए हर एक संभव प्रयास करेंगे।

परेशानियों में सबको सुकून की तलाश है,
फिर याद आया यमुना का किनारा पास है.

आपको यह जानकारी पसंद आई है और अगर आप भी चाहते है की यमुना नदी को बचाया जाए तो इसके लिए आप इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं और यमुना नदी के प्रति लोगों को जागरूक कर सकते हैं, इसके लिए आप हमारे दी गई मुना शायरी स्टेटस कोट्स स्लोगन कविता (Yamuna Shayari Status Quotes in Hindi) इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते है। इसी तरह के विषयो पर शायरी स्टेटस कोट्स कविता इत्यादि पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

होली पर पानी की बचत कैसे करे ? | How to Save Water on Holi in Hindi ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here