Home टेक COVID-19 Lockdown in India: Mi Homes को शाओमी ने कुछ समय के...

COVID-19 Lockdown in India: Mi Homes को शाओमी ने कुछ समय के लिए किया बंद

Coronavirus Lockdown in India Live Update: कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक भारत में लॉकडाउन कर दिया है। भारत में लॉकडाउन लगने के बाद कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल सकता। नरेंद्र मोदी के फैसले और कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए शाओमी कंपनी ने अपने Mi Homes को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।  कंपनी इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी हैं। इससे पहले शाओमी कंपनी ने करोना वायरस के चलते एक और ऐलान किया था, इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।

Xiaomi Discontinued its Mi Homes Service in India for a While Due to कोरोना वायरस COVID-19 Lockdown The Xiaomi Company Will Donate N95 Masks & Protective Suits in दिल्ली पंजाब & कर्णाटका

आपकी जानकारी के बता दे कि शाओमी ने N95 मास्क और प्रोटेक्टिव सूट्स को डोनेट करने का फैसला लिया था। सरकार और पब्लिक ने शाओमी के इस फैसले को काफी अच्छा फैसला बताया है। Mi Homes  सेवा को कंपनी ने कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। यह जानकारी मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकॉउंट से दी है। साथ ही मनु कुमार लिखते है की “इस मौजूदा स्थिति में हम सभी ऐसे कदम उठा रहे हैं जो सरकार को #COVID19 वायरस को रोकने में मदद करें। लॉकडाउन नियमों के तहत कंपनी अपने सभी Mi Homes को अस्थाई रूप से बंद कर रही है।” कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है की  शाओमी अभी किसी प्रकार की होम डिलीवरी सेवा नहीं देने वाली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत में शाओमी ने Mi Homes सेवा  दिल्ली, नोएडा, बेंग्लूरू, मुंबई, जयपुर, कोयंबटूर, पूणे, वडौदरा, अहमदाबाद, कोलकाता, फरीदाबाद, चेन्नई, चंदीगढ़, इंदौर, भोपाल और गुरूग्राम इन सभी शहरों में अपनी सेवा पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं कंपनी ने कहा है की दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में कंपनी N95 मास्क्स और प्रोटेक्टिव सूट डोनेट करेगी। यह N95 मास्क्स और प्रोटेक्टिव सूट AIIMS जैसे अस्पतालों में डॉक्टर को दिया जाएंगे। कंपनी अपने सभी अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित कर रही है कि सभी कर्मचारी मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और साफ-सफाई का खास ध्यान रख रहे हैं। क्रोना वायरस से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here