Interesting Facts About Vaishno Devi Temple: वैष्णो देवी मंदिर के बारे में 8 रोचक तथ्य

इस मंदिर में माँ वैष्णो देवी तीन पिंडियों के रूप में स्थापित है। तीन पिंडियों के रूप में स्थापित होने के बाद भी इन्हें एक ही नाम से पूजा जाता है।

इस प्राचीन गुफा के बहुत महत्व है क्योंकि इसमें पवित्र नदी गंगा का जल प्रवाह‌ित होता रहता है। इस जल से होकर हर व्यक्ति मा के दरबार पहुचता है। इस वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है।

इस गुफा को गर्भजून के नाम से भी जाना जाता है। इस गर्भजून गुफा में देवी दुर्गा 9 महीने उसी प्रकार रहती है जैसे एक शिशु माँ के गर्भ में 9 महीने रहता है।

वैष्णों देवी मंदिर सबसे ज्यादा शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहाँ भक्त तभी आते हैं जब माता रानी का बुलावा आता है।

ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा में भैरव का शरीर मौजूद हैं। माँ वैष्णवी ने अपने त्रिशूल से भैरव का वध किया था और उसका सिर धड से अलग होकर भैरव घाटी में गिरा था।

वैष्णों देवी मंदिर समुद्र तल से 6218 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही यह मंदिर कटरा से 13 किमी. दूर है।