Home टेक Xiaomi Redmi 5 Launch Live: यहाँ देखे इस फ़ोन के लॉन्च की...

Xiaomi Redmi 5 Launch Live: यहाँ देखे इस फ़ोन के लॉन्च की लाइव अपडेट

Xiaomi Redmi 5 Phone India Launch Live: Xiaomi redmi आज बुधवार को भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन एक बजट स्मार्टफोन होने की सम्भावना है। कंपनी इस स्मार्टफोन को कॉम्पेक्ट पावरहाउस होने की बता कह रही है। ऐसे में यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले हाल ही में कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को लॉन्च किया था। आज लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Redmi 5 हो सकता है। पिछले साल चीन में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस कंपनी ने लॉन्च किए गए थे, तो रेडमी 5 प्लस को तो भारत में रेडमी नोट 5 के नाम से लॉन्च किया था लेकिन रेडमी 5 को कंपनी ने लॉन्च नहीं किया गया था। यह फोन ऑनलाइन Amazon.com पर सेल होगा। इसके अलावा इसे mi.com से खरीदा आप इसे खरीद सकते है।

Xiaomi Redmi 5 Launch Live: यहाँ देखे इस फ़ोन के लॉन्च की लाइव अपडेट

कहाँ देख सकते है लाइव लॉन्च?

आप Xiaomi के नए स्मार्टफोन का लाइव लॉन्च कंपनी की वेबसाइट www.mi.com की साइट पर देख सकते हैं।

किस समय होगा लॉन्च फ़ोन?

Xiaomi का नया स्मार्टफोन भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे लॉन्च होगा|

फोन में क्या फीचर हो सकते है यहाँ पढ़े-

रेडमी 5 में 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलने के आसार है। इसकी डिस्प्ले का रेश्यो 18:9 होने की सम्भावना है। कंपनी ने MIUI 9 सिस्टम पर आधारित नूगा 7.1 पर काम करेगा। इस फोन को पावर देने के लिए रेडमी 5 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर मिलने की सम्भावना है। अगर कैमरे की बात की जाए तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन के रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी मिल सकती है।

ये भी देखे- Whatsapp New Feature: अब ग्रुप में वीडियो कालिंग कर सकेंगे, जाने कैसे करे डाउनलोड

इसके अलावा फ्रंट कैमरे के साथ सॉफ्ट लाइट की सुविधा भी दी जा सकती है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है। रेडमी 5 को पावर देने के लिए इसमें 3300mAH की बैटरी आपको सकती है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो Redmi 5 के 2GB रैम वाले वेरिएंट की चीन में कीमत 799 युआन (करीब 7,800 रुपए) तय की गई है। वहीं इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 899 युआन (करीब 8,800 रुपए) रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here