Home टेक श्याओमी ने लॉन्च किया Redmi S2 स्मार्टफोन, इतनी होगी कीमत और ये...

श्याओमी ने लॉन्च किया Redmi S2 स्मार्टफोन, इतनी होगी कीमत और ये है फीचर

श्याओमी ने लॉन्च किया Redmi S2 स्मार्टफोन, इतनी होगी कीमत और ये है फीचर: श्याओमी (Xiaomi) ने बाजार में अपना नया स्मार्ट फोन एस 2 (Redmi S2) लॉन्च किया| रेडमी का ये नया स्मार्ट फ़ोन सेल्फी लेने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है| कंपनी ने इस फोन को अपना अब तक का सबसे अच्छा सेल्फी स्मार्टफोन बताया है| रेडमी नोट प्रो की तरह ही इस फोन में भी यूजर को ड्यूल रियर कैमरा मिलेगा| सेल्फी प्रेमी लोगों ध्यान में रखते हुए इस इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है| वो भी एलईडी फ्लैश के साथ| फोन के लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने दिखाया की स्मार्टफोन एआई ब्यूटी फीचर के साथ आता है। इस फोन में फेस अनलॉक का भी मिलेगा|

श्याओमी ने लॉन्च किया Redmi S2 स्मार्टफोन, इतनी होगी कीमत और ये फीचर मिलेंगे

कुश समय पहले ही रेडमी ने रेडमी नोट प्रो 5 को लॉन्च किया था| बता दें की रेडमी एस 2 में यूजर दो सिम और माइक्रो एसडी कार्ड दोनों का यूज़ कर सकते है| जो रेडमी के पहले किसी फोन उलब्ध नहीं था| अभी श्योमी के फोन में केवल हाइब्रिस सिम स्लॉट का ही ऑप्शन मिल रहा था| जिसमें आप चाहे तो दो नैनो सिम लगा सकते है या फिर एक नेनो और एक माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते थे|

रेडमी एस 2 में 5.99 इंच का एचडी प्लस दिया गया है| जो 18:9 के एस्पेक्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर प्रदान किया गया है| जो Adreno 506 GPU के साथ जुड़ा हुआ है|

कंपनी ने इस फोन को तीन वैरियंट में मार्किट में उतारा है 2 जीबी, 3 जीबी, और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया गया है| यूजर स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते है| यह स्मार्टफोन एंड्ऱॉयड ओरियो 8.1 पर आधारित एमआईयूआई 9 पर काम करता है। इस फोन में फ्रंट के साथ-साथ रियर में भी दो कैमरा दिए गए है| जिनमे एक 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

फोन के पीछे ही तरफ फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है| फोन को पावर देने के लिए 3080 एमएएच की बैटरी लगाई गई है| 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 999 युआन लगभग 10,600 रुपए और 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 युआन लगभग 13,700 रुपए है। ये स्मार्टफोन अभी केवल चीन में ही लॉन्च हुआ है, भारत में इसकी लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here