Home टेक Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 5000 से कम कीमत में Redmi...

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 5000 से कम कीमत में Redmi Go स्मार्टफोन, जाने इसके बारे में

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 5000 से कम कीमत में Redmi Go स्मार्टफोन, जाने इसके बारे में: चीनी स्मार्टफोन कंपनी शियोमी ने आज 19 में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी गो को लॉन्च किया है| कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दिल्ली में कार्यक्रम में लॉन्च किया| कंपनी ने इसे एंट्री लेवल स्मार्टफोन करार दिया है| शियोमी कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो एंड्राइड गो पर काम करेगा| रेडमी गो की कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर आदि के बारे में जानकारी इस आर्टिकल में नीचे दी गई है|

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 5000 से कम कीमत में Redmi Go स्मार्टफोन, जाने इसके बारे में

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

रेडमी गो के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है| इसके अलावा फोन में 1.4GHz का Qualcomm Snapdragon 425 प्रॉसेसर मिलेगा जो क्वॉड कोर पर बेस्ड है| फोन में 1GB RAM और 8GB इंटर्नल स्टोरेज मिलेगा| हालांकि, आप इसके स्टोरेज क्षमता को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है| इस स्मार्टफोन की सबसे ख़ास बात ये है कि इसमें गूगल गो ऐप्स दिए गए हैं| इतना ही नहीं इसमें जो गूगल असिस्टेंट दिए गए हैं जो हिंदी भाषा को सपोर्ट करेगा|

Redmi Go की कीमत

शियोमी ने इस फ़ोन की कीमत काफी कम रखी है| आप रेडमी गो को 4,499 रुपये खरीद सकते है| इस स्मार्टफोन को शियोमी की वेबसाइट से 22 मार्च को लगने वाले सेल से 12 बजे खरीद सकते है| इस स्मार्टफोन पर टेलीकॉम कंपनी जियो कैशबैक ऑफर भी दे रही है|

शियोमी का यह स्मार्टफोन Android 8.1 Oreo Go Edition पर काम करेगा| ऐसे में गूगल ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए एंड्रॉयड के साथ ऐप्स भी डिजाइन किए हैं जो गो ब्रांडिंग के साथ आएगा| आपको बता दें कि इस फोन में आपको कुछ ऐसे ऐप्स मिलेंगे, जिन्हें आप स्लो इंटरनेट होने पर भी आसानी से यूज़ कर पाएँगे|

Redmi Go फीचर 

फोन में लगे कैमरे की बात करें तो इसके रियर में सिंगल कैमरा है, जो 8 मेगापिक्सल के साथ आएगा, जिसमें एलईडी फ्लैश होगा. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा| बता दें कि आपको इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा नहीं मिलेगी| कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम स्लॉट है| इसके अलावा इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, 4G LTE शामिल हैं| फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000mAh की बैटरी दी गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here