Home टेक Reliance ने लॉन्च किया Jio Group Talk ऐप, अब एक साथ करें...

Reliance ने लॉन्च किया Jio Group Talk ऐप, अब एक साथ करें 10 लोगों से बात

Reliance ने लॉन्च किया Jio Group Talk ऐप, अब एक साथ करें 10 लोगों से बात: रिलायंस जियो एक नया ऐप लेकर आया है| इस ऐप के आने के बाद जियो के यूज़र वीओएलटीई पर ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल आसानी से कर सकते है| Jio Group Talk ऐप की मदद से जियो के यूजर एक बार में 10 लोगों से बात कर सकते है| यह लेक्चर मोड सहित कई फीचर के साथ मार्किट में आया है| फिलहाल इस ऐप का ट्रायल चल रहा है| आम जनता के लिए यह ऐप जल्द ही उपलब्ध होगा| इस ऐप के जरिए एचडी वॉयस कॉलिंग आसानी से की जा सकेंगी|

Reliance ने लॉन्च किया Jio Group Talk ऐप, अब एक साथ करें 10 लोगों से बात

जियो ग्रुप टॉक ऐप

जियो ग्रुप टॉक फिलहाल एंड्राइड डिवाइस पर ही उपलब्ध है| लेकिन जल्द ही आईओएस यूजर के लिए यह ऐप आने की उम्मीद है| ऐप की लिस्टिंग से साफ है कि यह ट्रायल वर्ज़न है। यानी इसमें सारे फीचर नहीं उपलब्ध हैं। हालांकि, अगर आपके पास जियो सिम है तो आप इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड डिवाइस पर सकते हैं।

एंड्राइड यूजर जो जियो की सिम इस्तेमाल कर रहे है इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है| इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है| ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपना जियो नंबर डालना होगा और इसके बाद आपके फ़ोन नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी आएगा| रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जियो के यूजर ग्रुप टॉक ऐप का इस्तेमाल कर सकते है|

रिलायंस कंपनी के मुताबिक जियो ग्रुप टॉक ऐप जियो यूज़र्स के लिए एक्सक्लूसिव वन टच मल्टी पार्टी कॉलिंग ऐप्लिकेशन है। यूज़र एक साथ 10 लोगों को फोन कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस कॉल शेड्यूल करने की भी सुविधा है। इसकी मदद से आप एक साथ ही 10 लोगों को कॉल कर पाएंगे। इस तरह से एक-एक यूज़र को एड करने की समस्या से निजात मिल जाएगी|

इस ऐप के जरिए कॉलर कॉन्फ्रेंस कॉल के बीच में किसी भी यूज़र को ऐड और हटा सकते है| इसमें लेक्चर मोड़ बी दिया हुआ है, जिसे ऑन करने पर एक यूज़र ही बोलेगा और बाकि यूज़र उसे केवल सुन सकते है| टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ग्रुप टॉक ऐप में अभी सिर्फ वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट लाया गया है। भविष्य में वीडियो कॉलिंग और चैटिंग की भी सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here