Home टेक Google 20th Birthday: आज है दुनिया के सबसे सर्च इंजन गूगल का...

Google 20th Birthday: आज है दुनिया के सबसे सर्च इंजन गूगल का 20वां जन्मदिन, जानिए! इसके बारे कुछ खास बातें

Google 20th Birthday: आज है दुनिया के सबसे सर्च इंजन गूगल का 20वां जन्मदिन, जानिए! इसके बारे कुछ खास बातें इंटरनेट के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल आज अपना 20वां जन्मदिन यानि की बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है| अपने 20वें पर गूगल ने डूडल पर लिखा G20GLE और इसी के साथ एक वीडियो में भी शेयर की है| जिसमें गूगल ने अपने 20 सालों के सफर के बारे बताया है| इस वीडियो में दिखाया गया है कैसे लोग अलग-अलग भाषाओं में गूगल पर चीजें ढूंढते है| ये आप सब जानते है की गूगल की शुरुआत 2 छात्रों ने की थी| जो एक कॉलेज का प्रोजेक्ट था, और फिर बाद में यह देखते ही देखते दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया|

Google 20th Birthday: आज है दुनिया के सबसे सर्च इंजन गूगल का 20वां जन्मदिन, जानिए! इसके बारे कुछ खास बातें

गूगल का 20वां जन्मदिन

गूगल को दो कॉलेज दोस्तों लैरी पेज और सर्जी बिन 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के प्रोजेक्ट के रूप में बनाया था| उन्होंने तब Google.stanford.edu एड्रेस पर एक इंटरनेट सर्च इंजन इसका अविष्कार किया| शुरुआत में इसका नाम BackRub था जो बाद में बदलकर गूगल कर दिया गया|

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण दिए जाने पर एक बड़ा फैसला सुनाया

गूगल डॉट कॉम (google.com) नाम से डोमेन 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर हुआ था| इस हिसाब से देखा जाए तो गूगल के बर्थडे 15 सितंबर को होना चाहिए| लेकिन इसके निर्माता लैरी पेज और सर्जी बिन ने 4 सितंबर 1998 में गूगल को एक कंपनी के रूप में रजिस्टर करवाया और यही वो दिन था जब गूगल के नाम से पहला अकाउंट भी ओपन करवाया गया| अगर इस लिहाज से देखा जाए तो गूगल का जन्मदिन 4 सितंबर को मनाया जाना चाहिए|

आपको बता दें की गूगल अपना जन्मदिन 4 अलग-अलग डेट पर मना चूका है| कंपनी ने अपने 15वें बर्थडे पर इस बात को माना की उन्हें गूगल के जन्मदिन की तिथि को लेकर संशय है| फिर सवाल उठता है की गूगल का जन्मदिन कब है? गूगल ने अलग-अलग सालों में 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है| साल 2002 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था. इसके अगले साल 7 सितंबर और उसके अगले साल 8 सितंबर को गूगल ने अपना जन्मदिन मनाया. हालांकि साल 2006 से अब तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here