Home खेलकूद सानिया मिर्जा ने शेयर की अपने प्रेग्‍नेंट होने की जानकारी, फैंस ने...

सानिया मिर्जा ने शेयर की अपने प्रेग्‍नेंट होने की जानकारी, फैंस ने ली चुटकी

सानिया मिर्जा ने शेयर की अपने प्रेग्‍नेंट होने की जानकारी, फैंस ने ली चुटकी: भारतीय टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा ने तमाम अटकलों के बाद अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने फैंस के साथ साँझा की| फैंस ने इस पर चुटकी ले रहे है| कुछ लोग इस ट्वीट पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों का मजाक बनाते हुए नजर आए| एक यूजर ने लिखा Congratulations. india & Pakistan… Bangladesh is Coming (बधाइयां। भारत और पाकिस्‍तान… बांग्‍लादेश आ रहा है)। सानिया के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक ने भी ट्वीट कर इस खुशखबरी की जानकारी दी|

सानिया मिर्जा ने शेयर की अपने प्रेग्‍नेंट होने की जानकारी, फैंस ने ली चुटकी

सानिया ने अपने प्रेग्नेंट होने की बात शेयर करने के लिए सांकेतिक तस्वीरों का सहारा लिया, जिसे उनके पति के द्वारा भी ट्वीट किया गया| अपने ट्वीट में सानिया ने दूध और पानी बोतलें, बच्चों के कपड़े आदि की तस्वीरों को दिखाया| इसके उन्होंने इस ट्वीट में उन्होंने ‘मिर्जा-मलिक’ भी लिखा| पिछले दिनों ही सानिया ने गोवा में अपने बच्चे के सरनेम के बारे में बात की थी और ये भी बताया था की वह और उनके संतान के रूप में बेटा चाहते है या फिर बेटी|

 

 

सोचेंगी तब उनके बच्चे का सरनेम
सानिया मिर्जा ने गोवा फेस्ट 2018 के दौरान लैंगिंग पक्षपात पर चर्चा करते हुए कहा था की जब वह अपना परिवार बढ़ाने के बारे में ‘मिर्जा मलिक’ होगा। उन्होंने कहा की मैं और मेरे पति एक प्यारी सी बेटी की चाह रखते है| सानिया ने लैंगिंग पक्षपात पर चर्चा करते हुए अपने ही रिश्तेदारों के बारे में कहा की कुछ लोग मेरे पिता को बेटा होने की बात कहते थे| उनका कहना था की बेटा खानदान का नाम आगे बढ़ाएगा|

DD VS KXIP Live Cricket Score Update: दिल्ली वर्सेज पंजाब मैच लाइव स्ट्रीमिंग

सानिया ने कहा की हम दो बहने है और हमे कभी भी इस बात का एहसास नहीं हुआ की हमारा एक भाई भी होना चाहिए| सानिया ने अपनी शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदले जाने के बारे में भी चर्चा की| सानिया ने कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले ट्वीट कर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी| सानिया आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है| सानिया किसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेती हुई देखि गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here