Home खेलकूद IPL 2022 CSK Vs PBKS | महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं...

IPL 2022 CSK Vs PBKS | महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं यह बड़ा नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी से होगा मुकबला !

आई पी एल 2022 में चेन्नई सुपर किंग की शुरुआत काफी खराब रही। इस सीजन में टीम बगैर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में उतरी। ऐसे में टीम ने अपनी शुरुआत में ही दो मैचों को गवा दिया। धोनी बतौर प्लेयर इस मैच में खेल रहे है। ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई टीम ने किसी सीजन में अपने शुरुआती दो मैच हारे हो। इस बार महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी है। लेकिन फिर भी देखा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी ही विकेट के पीछे से टीम की कमान संभाल रहे हैं।

IPL 2022 CSK Vs PBKS | Mahendra Singh Dhoni can make this big new record, this player will compete! | महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं यह बड़ा नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी से होगा मुकबला !

IPL 2022 CSK Vs PBKS

चेन्नई टीम को अपने इस सीजन का तीसरा मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलना है। इस मैच को चेन्नई जीतना चाहेगी। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका मिल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी इसके काफी करीब है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई टीम के लिए खेलते हुए आईपीएल में 191 और ओवरऑल कम से कम 217 छक्के लगाए हैं। इसमें आगे सुरेश रैना है जिन्होंने 219 छक्के जड़े थे। महेंद्र सिंह धोनी यदि इसी प्रकार 3 छक्के और जड़ते है तो सुरेश रैना को पीछे छोड़ सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं यह बड़ा नया रिकॉर्ड

इस हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर में शामिल हो जाएंगे। धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 221 छक्के लगाए हैं। किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टॉप पर है। उन्होंने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा 263 छक्के लगाए थे। इनके बाद नाम आता है हमवतन कीरोन पोलार्ड का जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 249 छक्के जड़े थे। गेल और पोलार्ड के बाद साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए 240 छक्के लगाए थे।

उसके बाद चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है जिन्होंने आरसीबी के लिए 226 छक्के लगाए थे और पांचवें नंबर पर फिलहाल सुरेश रैना है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है की शायद महेंद्र सिंह धोनी सुरेश रैना के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं और छक्के जड़ने वाले टॉप फाइव लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज करवा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सबसे पहले रिटन अपडेट आपके लिए लेकर आएंगे। हमारी जानकारी के बारे में आपका क्या कहना है कमेंट करके बता सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here