Home खेलकूद India vs South Africa 3rd ODI Live Score: यहाँ देख सकते है...

India vs South Africa 3rd ODI Live Score: यहाँ देख सकते है आप सीधा प्रसारण

India vs South Africa 3rd ODI Live Cricket Score Streaming (इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग, Ind vs SA Live Score): टीम इंडिया आज बुधवार 7 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना तीसरा अंतराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने जा रही है| भारत ने 6 मैचों की इस श्रंखला में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है| अगर भारतीय टीम आज का मैच जीत जाती है तो यह बढ़त 3-0 की हो जाएगी| बता दें मेजबान साउथ अफ्रीका अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है| भारत ने डरबन और सेंचुरियन में खेले गए दोनों वनडे मैच को 6 और 9 विकेट से जीता था| आपको यह भी बता दें की भारत दक्षिण अफ्रीका में कभी भी सीरीज़ में दो से अधिक वनडे मैच नहीं जीत सका है|

India vs South Africa 3rd ODI Live Score: यहाँ देख सकते है आप सीधा प्रसारण


भारतीय टीम ने साल 1992-90 में आयोजित हुई 7 मैचो की सीरीज में केवल 2 मैच ही जीते थे, जिसे 2-5 गवाना पड़ा था| वही साल 2010 में भारत ने 2-1 की बढ़त बनाने के बावजूद इस सीरीज को 2-3 हारा था| मौजूदा भारतीय टीम की परफॉरमेंस को देखते हुई अगर इतिहास एक बार फिर से दोहराया गया तो टीम इंडिया के लिए यह काफी दुःखद होगा|

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण Sony Ten 1, Sony Ten 1 HD, Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD पर देख सकते है| आज मैच 4:30 बजे से शुरू होगा| मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV App और इसकी वेबसाइट SonyLiv.com पर भी देख सकते है। इसके अलावा लाइव स्कोर, लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आप हमारी इस पोस्ट के साथ भी जुड़े रह सकते है|

भारत टीम प्लेयर लीस्ट: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका टीम प्लेयर लीस्ट: एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, हेइनरिक क्लासेन , खाया जोंडो, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, कागिसो रबादा, लुंगी नगिड़ी, आंदिले फेहुलकवायो, इमरान ताहिर।

ये भी पढ़े- SRH Players List 2018: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों की सूची देखे यहाँ-

CSK Player List 2018: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाडियों की पूरी सूची देखे यहाँ-

KKR Team 2018 Full Players List: जाने इस बार कौन-कौन से खिलाड़ी है टीम में, यहाँ देखे-

साउथ अफ्रीकी टीम का वनडे मैच में खराब प्रदर्शन उन्हें अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना भी है| अफ्रीका के घातक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पहले मैच के बाद से बाहर है| वही कप्तान फाफ डु प्लेसिस पहले वनडे खेलने के बाद से नदारद है| ें दोनों ही खिलाड़ियों की उंगलियों में चोट की वजह से यह दोनों ही खिलाडी बाहर है| अफ्रीका के विकेटकीपर डिकाक बायीं कलाई में चोट लगने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है| क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने डिकॉक के अलावा किसी अन्य विकेट कीपर को शामिल नहीं किया था| ऐसे में हेनरिक क्लासेन की उम्मीद की जा सकती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here