Home खेलकूद एशिया कप 2018 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखे खिलाड़ियों...

एशिया कप 2018 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखे खिलाड़ियों की लिस्ट

एशिया कप 2018 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखे खिलाड़ियों की लिस्ट: 15 सितम्बर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से शुरू हो रहे एशिया कप 2018 के टीम इंडिया की घोषण कर दी गई है| एशिया कप के भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है| बीसीसीआई ने एशिया कप में विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है| एशिया कप के लिए रोहित शर्मा को कप्तान तो वही ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को उपकप्तान बनाया गया है| एशिया कप के लिए इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है| देखे ये पूरी लिस्ट-

एशिया कप 2018 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखे खिलाड़ियों की लिस्ट

बीसीसीआई की सीनियर चयन कमिटी की बैठक में एशिया कप के लिए 16 भारतीय खिलाड़िओं का चयन किया गया है| एशिया कप के लिए भारतीय टीम में बाएं हाथ के गेंदबाज खलील अहमद को टीम इंडिया में पहली बार जगह मिली है| वही इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए अंबाती रायडू जो यो-यो टेस्ट में असफल रहने के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके थे| उन्हें एक फिर से मौका दिया गया है| केदार जाधव की भी टीम में वापसी हुई है|

IND vs ENG 4th Test Match Live Score Update

एशिया कप 2018 के लिए टीम इंडिया में राजस्थान के बाएं हाथ के गेंदबाज खलील अहमद ही नया चेहरा है| एशिया कप 15 सितम्बर से दुबई में शुरू हो रहा है| भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ होगा|

टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here