Home खेलकूद Asian Games 2018 Closing Ceremony Highlights: भव्य तरीके से हुआ 18वें एशियाई...

Asian Games 2018 Closing Ceremony Highlights: भव्य तरीके से हुआ 18वें एशियाई खेलों का समापन, भारत पदक तालिका में 8वें नंबर पर रहा

Asian Games 2018 Closing Ceremony Highlights: भव्य तरीके से हुआ 18वें एशियाई खेलों का समापन, भारत पदक तालिका में 8वें नंबर पर रहा: आज एशियाई खेल 2018 का समापन समारोह है| इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों की आज बड़े ही भव्य तरीके से क्लोजिंग सेरेमनी हुई| 18 अगस्त से शुरू हुए एशियाई गेम्स का आज 2 सितंबर को आधिकारिक तौर पर समापन हो गया| एशियाई खेल में 45 देशों के 11,300 एथलीट्स ने हिस्सा लिया| इस दौरान 40 खेलों की 465 स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। आज सभी देशों के खिलाडी कुछ खट्टी तो कुछ मिट्ठी यादो के साथ 18वें एशियन गेम्‍स को विदा किया| भारत के लिए यह एशियाई खेल काफी सफल एशियाई गेम्स रहा| इस साल भारत ने 1951 में जकार्ता में आयोजित हुए एशिया खेलों में जीते गोल्ड मेडल की बराबरी की| एशियाई खेल 2018 क्लोजिंग सेरेमनी हाइलाइट्स नीचे देखे-

Asian Games 2018 Closing Ceremony Highlights: भव्य तरीके से हुआ 18वें एशियाई खेलों का समापन, भारत पदक तालिका में 8वें नंबर पर रहा

एशियाई खेल 2018 क्लोजिंग सेरेमनी हाइलाइट्स

भारत ने 18वें एशियाई खेलों में 15 गोल्‍ड, 24 सिल्‍वर और 30 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 69 मेडल अपने खाते में लेकर इसको विदाई दी| भारत ने इस एशियाई खेल में के कीर्तिमान बनाए तो वही कई रिकॉर्ड को तोडा और नए रिकॉर्ड बनाए| खेल की कई स्पर्धा में भारत की उम्मीद टूटी तो वही कई स्पर्धा में भारत ने पहली बार मेडल जीत इतिहास बनाया| टोक्यो ओलिंपिक 2020 से पहले भारत के लिए एशियाई खेल में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन एक अच्छा संकेत है|

एशियाई खेल 2018 पदक तालिका

एशियाई खेल 2018 के समापन समारोह में महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने भारत दल की अगुवाई करते हुए ध्वज वाहक रही है|

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा, ‘रविवार के कार्यक्रम के लिए रानी को भारतीय दल का ध्वज वाहक चुना गया है.’

https://www.youtube.com/watch?v=BF8DWJW2hkk

एशियाई खेल 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की थी| नीरज ने जेवलिन थ्रोअर गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है|

अब 19वें एशियाई खेल का आयोजन चीन के हैंगजू में होगा| हेंगजू बीजिंग(1990) और ग्वांगजू( 2010) के बाद एशियाई खेलों की मेजबानी करने वाला तीसरा चीनी शहर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here