Home खेलकूद Asia Cup Hockey 2022 | भारत ने जापान को हराकर एशिया कप...

Asia Cup Hockey 2022 | भारत ने जापान को हराकर एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य पदक

नमस्कार दोस्तो, भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपना जोहर दिखाया। जकार्ता में चल रहे एशिया कप 2022 (Asia Cup Hockey) भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। बुधवार को खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान की टीम को 1-0 से पराजित कर दिया, इसी जीत के साथ अपना इस साल का अभियान खत्म किया।

Asia Cup Hockey Latest Update In Hindi | India beat Japan to win a bronze medal in Asia Cup hockey. India vs Japan Hockey Match 2022 । Asia Cup 2022 | एशिया कप में भारत का प्रदर्शन।
India vs Japan Asia Cup 2022

Asia Cup Hockey 2022 | भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे  एशिया कप में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। बुधवार को हो रहे मुकाबले में जापान को भारतीय टीम ने 1-0 से मात दी। भारत की ओर से एकलौता गोल मैच के 7वें मिनट में शान राज कुमार पाल ने किया। गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला कोरिया और मलेशिया के बीच खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में  भारत का दूसरा ब्रॉन्ज़ मेडल है।

फाइनल में नहीं बना पाई जगह

हांलाकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले तक का सफर नहीं कर पाई। सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में भारत बनाम साउथ कोरिया के मुकाबला 4-4 से बराबर रहा। लेकिन बेहतर औसत की वजह से कोरिया ने फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले के मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 2-1 से हराया था, वही मलेशिया के साथ हुआ मुकाबला 3-3 से बराबर रहा था। इससे पहले भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन थी, लेकिन इस बार भारतीय टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा।

भारतीय पुरुष  हॉकी टीम के खिलाड़ी

इस बार एशिया कप में टीम की मेजबानी बीरेंद्र लाकड़ा कर रहे थे। टीम मैनेजमेंट द्वारा नियमित रूप से टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया था, साथ ही टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह कोच की भूमिका में नज़र आये। इससे पहले 2017 में के एशिया कप में भारतीय टीम ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था, लेकिन इस बार टीम अपने ख़िताब को नहीं बचा सकी।

ऐसा रहा भारतीय टीम का सफर एशिया कप  2022 में

यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट है, हालांकि भारतीय टीम पहले ही विश्व कप के लिए क्वालिफाय कर चुकी है। लीग के  मुकाबले के लिए भारतीय टीम को जापान, पाकिस्तान, और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पुल-ए में जगह मिला था। पुल-बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश शामिल थे। इसके बाद सुपर-4 में भारत, जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया ने जगह बनाया। लेकिन भारत फाइनल में जगह नहीं बना पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here