Home शायरी कपिल देव के अनमोल विचार शायरी स्टेटस | Kapil Dev Shayari Status...

कपिल देव के अनमोल विचार शायरी स्टेटस | Kapil Dev Shayari Status Quotes in Hindi

नमस्कार दोस्तों कपिल देव से जुड़े बेहतरीन कोट्स शायरी और स्टेटस आज की जानकारी में दिए गए हैं। कपिल देव का जन्म 6 जनवरी 1959 चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी माता का नाम राजकुमारी लाजवंती और पिताजी का नाम रामलाल निखंज है। कपिल देव ने विश्वकप जीतने में अपना बड़ा योगदान दिया था। कपिल देव का विवाह 1985 में रोमी भाटिया से हुआ था। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अमिया देव हैं। कपिल देव एक अच्छे कैप्टन के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी है। आज की जानकारी में कपिल देव से जुड़े बेहतरीन सुविचार दिए गए हैं।

Best Collection of Cricketer Kapil Dev Shayari Status Quotes in Hindi for Whatsapp FB Insta Twitter Reddit | कपिल देव के अनमोल विचार शायरी स्टेटस हिंदी में

Kapil Dev Shayari in Hindi

बताना चाहते हैं कि कपिल देव आए दिन अपने स्वभाव के लिए और अपने बड़े योगदान के लिए इंटरनेट की दुनिया से जुड़े रहते हैं। आज हमारे भारत में बहुत से लोग ऐसे हैं जो कि बड़े होकर कपिल देव जैसे एक महान खिलाड़ी बनना चाहते हैं। आज के दिए गए सभी कोट्स शायरी और स्टेटस कपिल देव के मोटिवेशनल भाषण में से एकत्रित किए गए हैं। कपिल देव जी को अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री, विस्डेन क्रिकेटर ओफ द ईयर और विस्देन इन्डियन क्रिकेटर ओफ द सेन्चुरी से सम्मानित किया गया है।

क्रिकेट की दुनियाँ के
कपिलदेव हैं बड़े नायक
अपने कठिन परिश्रम से ही
बने विश्व कप जीतने लायक ।।
वेदप्रकाश वेदांत

हर मैदान फतह करते थे
बल्ले से ये अपने
दृढ़ संकल्पित होकर पूरे
करते थे देश के सपने
अपने निराले खेल से ये
सबके दिल पर छाये थे
भारतीय क्रिकेट की दुनियाँ में
बनकर एक फरिश्ता आये थे ।।
वेदप्रकाश वेदांत

Kapil Dev Status in Hindi

कपिलदेव ने अपने करियर में
जाने कितने रचे इतिहास
मैदां पर ग़र डंट जाते तो
पूरी करते थे सबकी आस
हँसमुख व्यक्तित्व है इनका
निराला है खूब अंदाज़
इसीलिए तो भारत में
ये पूजे जाते हैं आज ।।
वेदप्रकाश वेदांत

बल्लेबाजी में ही नहीं ये
गेंदबाज़ी में भी कमाल थे
विरोधी टीमों के लिए तो
ये बहुत बड़े बवाल थे
बल्ले और गेंदबाजी से
करते रहते थे ये धमाल
कैसे इनसे निपटा जाये
विपक्षी टीम के मन में
रहता था यही सवाल ।।
वेदप्रकाश वेदांत

Kapil Dev Quotes in Hindi

कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट का मान बढ़ाया,
1983 में विश्व विजेता बनकर देश का शान बढ़ाया।

ईश्वर कभी-कभी ऐसे लोगो को भेजता है,
कपिल देव ही क्रिकेट के सबसे बड़े देवता है.

कपिल देव के अनमोल विचार

कपिल देव के अच्छाई के बारे में बात करे तो आज यह काफी सारे अनाथ बच्चों के लिए NGO में सपोर्ट करते हैं। क्रिकेट की बात करे तो बड़े पैमाने पर बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाती हैं। आज की जानकारी में कपिल देव के बेहतरीन सुविचार दिए गए हैं। कपिल देव आज बहुत ही कम दिखाई देते हैं लेकिन इनके मोटिवेट करने वाले वीडियो और सेमिनार की लाइव वीडियो इंटरनेट पर शेयर होती रहती है। हमारे हिंदी साइट के माध्यम से कपिल देव के जुड़े सुविचार आपके साथ में साझा किए जा रहे हैं। आज की जानकारी को आप सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

Best Collection of Cricketer Kapil Dev Shayari Status Quotes in Hindi for Whatsapp FB Insta Twitter Reddit | कपिल देव के अनमोल विचार शायरी स्टेटस हिंदी में

चुनौतियों से ये कभी डरते नहीं
पीछे हटने में यकीं करते नहीं
ठान लेते हैं जो वो करते ही हैं
ऐसे सितारे यूँ ही उभरते नहीं ।।
वेदप्रकाश वेदांत

क्रिकेट को महारथ दिलाई है इन्होंने
जीतों पर जीत की घूँट पिलाई है इन्होंने
अपने ज़माने के धुरंधरों में इनका नाम था
अपने परिश्रम से ही सफलता पाई है इन्होंने ।।
वेदप्रकाश वेदांत

कपिल देव शायरी और स्टेटस

सदियों तक नाम आपका चलता रहेगा
आपकी प्रेरणा से खेल ये फलता रहेगा
अपनी मेहनत से जो ये नाम कामाये है
उस नाम का चिराग़ हमेशा जलता रहेगा ।।
वेदप्रकाश वेदांत

कपिलदेव सर आपही इस
क्रिकेट की दुनियाँ जहान हो
माली बन आपने सींचा है इसे
प्रतिभा की आप तो खान हो
भारतीय क्रिकेट का आज
दुनियाँ भर में मान सम्मान है
आपही की बदौलत तो इस
इस क्रिकेट में आई जान है ।।
वेदप्रकाश वेदांत

अगर आपको लगता है की यह जानकारी आपको किसी दोस्त या परिजन के साथ शेयर करना चाहिए, तो आप शेयर कर सकते है। इसी तरह की जनकारी समय-समय पर जानने के लिए आप हमारी साइट को बुकमार्क कर सकते है। हमारी बातों को सम्मान देने के लिए धन्यवाद।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here