Home शायरी चुनौती क्या है, चुनौतियां क्यों जरुरी है ? | Challenge Quotes Shayari...

चुनौती क्या है, चुनौतियां क्यों जरुरी है ? | Challenge Quotes Shayari Status Caption in Hindi

नमस्कार दोस्तो, जिंदगी में यदि चुनौती न हो तो जिंदगी बेरंग सी हो जाती है। हमारे रोज़ाना के जीवन में कई चुनौती का सामान करना पड़ता है, हम उन चुनौतियों से लड़कर ही, उन चुनौतियों को हल करके ही अपने जीवन को आसान बना सकते है। जीवन में जो व्यक्ति चुनौतियों से डरता नहीं है, उसके जीवन में सफल होने की संभावना उतनी ही अधिक होती है, जो किसी भी चुनौती को धैर्य और हर्ष के साथ स्वीकार करके उसका समाधान करता है, ऐसा करने से निरंतर उसका ज्ञान और अनुभव बढ़ता जाता है। कभी-कभी लोग समस्या को अपने से बड़ा समझ लेते है, जिसे वो कभी हम उस समस्या का हल नहीं निकाल पाते है।

पटना के खान सर पर अनमोल विचार शायरी स्टेटस | Khan Sir Motivational Shayari Status Quotes in Hindi

Best Collection of Challenge Quotes Shayari Status Caption in Hindi for Whatsapp DP FB Story Insta Reels Twitter | चुनौती क्या है, चुनौती (चुनौतियां) क्यों जरुरी है?

चुनौती क्या है ? | What is Challenge?

हम उसके सामने हार मान लेते है। ऐसा हमारे नकारात्मक सोच की वजह से होता है और हमें जीवन में अच्छे मार्गदर्शक के आभाव में भी होता है। जीवन में सफल होने के लिए एक अच्छा मार्गदर्शक भी चाहिए होता है, जो हमे चुनौतियों का हल निकालने में सहायता कर सके। ऐसी ही कुछ प्रेरित करने वाली चुनौती Shayari, Status, Quotes, Image आदि भी इस लेख में दिए जा रहे है।

चुनौती (चुनौतियां) क्यों जरुरी है ?

हर व्यक्ति के जीवन के हर पड़ाव पर का किसी न किसी चुनौती या समस्या का सामना जरूर करता है। इनमे से कुछ लोग उन चुनौतियों और समस्याओं को हल करके जीवन में आगे बढ़ जाते है वही दूसरी ओर अन्य लोग इन्ही समस्याओ में उलझ कर रह जाते है, और जीवन में कुछ भी नहीं कर पाते है। चुनौतियों के बिना तो जीवन सफल हो ही नहीं सकता है, इससे ही हमें अनुभव मिलता है जो आगे आने वाली समस्या से निकलने में हमारी सहायता करता है।

नये साल पर मोटिवेशनल शायरी स्टेटस कोट्स | Motivational & Inspirational Quotes Shayari Status for New Year in Hindi

चुनौतियों के अच्छे और बुरे प्रभाव

चुनौती शब्द की बात की जाये तो चुनौती को दो तरह से कहा जा सकता है, एक तो जीवन में आने वाली चुनौतियां और दूसरा किसी व्यक्ति द्वारा दी गई चुनौती। जीवन की चुनोतियो से अभिप्राय विपरीत या प्रतिकूल समय से है, जीवन के अचनाक आई समस्याओं से है। जैसे आप पढाई करना चाहते है उसमे समस्या आ रही है, वह पैसो से जुड़ी हो सकती है, आपके स्वास्थ से जुड़ी आदि हो सकती है।

Challenge Quotes in Hindi

सफलता एक चुनौती है,
स्वीकार करो क्या कमी रह गयी ,
देखो और सुधार करो.
हरिवंशराय बच्चन

सच के साथ खड़ा रहना भी
वक्त की एक चुनौती होती है,
जब सारी दुनिया आपके
खिलाफ खड़ी हो जाएँ।

अपने आप को चुनौती दें.
यह एकमात्र रास्ता है जो
उन्नति की ओर जाता है.
मॉर्गन फ्रीमैन

सुबह में उठना भी अगर
एक मुश्किल चुनौती है,
और ख्वाहिशें है बड़ी-बड़ी,
जिसे देखते हो घड़ी-घड़ी,
तो वो कैसे पूरी होंगी।

Challenge Shayari in Hindi

जिंदगी की हर सुबह
एक नई चुनौती लेकर आती है,
दिन ढलने के साथ-साथ
जीवन जीने के तजुर्बे देकर जाती है.

कठिन से कठिन चुनौती भी
केवल धैर्य और हिम्मत से
जीता जा सकता है.

हर चुनौती से दो-दो हाथ मैंने किये,
आँधियों में भी जलाएं है बुझते हुए दीये।

Challenge Status in Hindi

मन एक सीपी है, आशा मोती है,
हर पल जीवन का एक चुनौती है.

हमेशा सब कुछ संतुलित करना,
हमेशा ही चुनौतीपूर्ण है.

जब हृदय धैर्यवान और
बुद्धि बलवान हो तो जीवन
की हर चुनौती आसान हो
जाती है.

Challenge Caption in Hindi

जो चीज आपको
Challenge करती है,
वही आपको
Change करती है.

जीवन में दुःख को चुनौती की तरह
स्वीकार करोगे तो दुःख को सुख में
बदलने का साहस आ जायेगा।

चुनौतियों के बिना जीवन
जीने में मजा नहीं है. जिंदगी का
असली मजा तो तब है जब
एक चुनौती खत्म हो और दूसरी
फिर आ जाएँ।

चुनौती (चुनौतियां) शायरी

पहले खुद से ललड़कर स्वयं के आलस्य,
क्रोध, ईर्ष्या, लालच, काम को हराओ फिर
जीवन की सारी चुनौती आसान लगने लगेंगी।

ले लील भले यह धार मुझे,
लौटना नहीं स्वीकार मुझे,
विपरीत बहती चुनौती ही
अब करती है तैयार मुझे।

जब नाव जल में छोड़ दी,
तूफ़ान में ही मोड़ दी,
दे दी चुनौती सिंधु को
फिर धार क्या मझधार क्या?

चुनौती (चुनौतियां)  स्टेटस 

एकता वो ताकत है
जिससे संसार की बड़ी से बड़ी
चुनौती को भी पार किया जा सकता है.

जिंदगी की हर मुसीबत को चैलेंज करते है,
हम ही है वो जो इतिहास को चेंज करते है.

दीपक की लौ की तरह जिंदगी जल रही है,
हवा की चुनौतियों से हरपल बदल रही है.

जीवन बड़ा अनमोल है इसे प्यार करें,
दुःख में खुश रहने की चुनौती स्वीकार करें।

अपने आप को चुनौती देने का
प्रत्येक प्रयास अपने आप को
जानने के लिए श्रेष्ठ प्रयास है.

चुनौती (चुनौतियां) सुविचार 

जीवन का सबसे स्वर्णिम
दौर होता है – “छात्र जीवन”.
इसके बाद जिंदगी अनगिनत
चुनौती, संघर्ष एवं दुखो में
बीतती है.

आत्मा हमेशा जानती है
कि सही क्या है?
चुनौती तो “मन” को
समझाने की होती है.

दूसरी तरह की चुनौती आपको किसी व्यक्ति द्वारा सामने से दी जाती है, जिसको चैलेंज भी कहा जाता है। चैलेंज या चुनौती एक ही बात है जो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दी जाती है। ऐसी ही चुनौतियों और समस्याओ का सामना करने के लिए आपको इस लेख में चुनौती शायरी, स्टेटस, कोट्स,इमेज आदि दिए जा रहे है।

CA प्रेरणादायक शायरी स्टेटस कोट्स हिंदी में | CA Motivational Quotes Status Shayari Images in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here