Home राजनीति पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने छोड़ी बीजेपी पार्टी

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने छोड़ी बीजेपी पार्टी

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने छोड़ी बीजेपी पार्टी: भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री मंत्री यशवंत सिन्हा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है| उन्होंने ये घोषणा पटना में विपक्षी दलों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में की| यशवंत सिन्हा ने ये फैसला चुनावी राजनीति से दुःखी होकर लिया| बीजेपी पार्टी से अलग होने के ऐलान के साथ सिन्हा ने कहा की ‘आज मैं किसी भी तरह की पार्टी राजनीति से ‘संन्यास’ ले रहा हूं, आज मैं भाजपा के साथ सभी संबंधों को समाप्त कर रहा हूं।’ आपको बता दें की यशवंत सिन्हा चंदशेखर की सरकार में भी वित्त मंत्री रह चुके है|

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने छोड़ी बीजेपी पार्टी

आपको ये भी बता दें की यशवंत सिन्हा पिछले काफी लम्बे समय से मोदी सरकार के फैसलों से नाराज चल रहे है| जिसके लिए उन्होंने आवाज भी उठाई थी| यशवंत सिन्हा मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने से कभी पीछे नहीं रहे| कांग्रेस के नेता, तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी, आरजेडी के तेजस्वी प्रसाद यादव, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और असंतुष्ट जेडी (यू) नेता उदय नारायण चौधरी इस कार्यक्रम में मौजूद थे| समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने इसकी जानकारी दी|

 

सिन्हा ने कहा “आज जो हो रहा है, अगर हम उसके खिलाफ नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियां हमको माफ नहीं करेंगी।” आपको बता दें की यशवंत सिन्हा बीजेपी के उन बागी नेताओं में से एक है जिन्होंने मोदी सरकार के जीएसटी और नोटबंदी जैसे बड़े फैसलों की बड़े पैमाने पर आलोचना की है|

मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 महीने की बच्‍ची से दुष्कर्म, बिल्डिंग से फेंककर की हत्या

आपको बता दें की यशवंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से संसद रह चुके है| वे पहली बार लोकसभा के लिए सन 1998 में चुने गए थे| वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वाली सरकार में विदेश मंत्री रहे चुके है| तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में भी वित्त मंत्री भी रह चुके है| वे तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे चुके है| वही उनके बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार में मंत्री है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here