Home राजनीति राजस्थान उपचुनाव परिणाम 2019: रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी जीती

राजस्थान उपचुनाव परिणाम 2019: रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी जीती

Rajasthan Upchunav Parinam 2019, Ramgarh By-Election Result: राजस्थान विधानसभा की रामगढ़ सीट पर 28 जनवरी को हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए है| राजस्थान उपचुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसे कांग्रेस पार्टी ने जीत लिया है| रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की ओर से सफिया जुबेर मैदान में थे तो वही बीजेपी की तरफ से सुखवंत सिंह उम्मीदवार थे| कांग्रेस के उम्मीदवार ने बीजेपी पार्टी के कैंडिडेट को 12,228 वोटों से हरा दिया है|

राजस्थान उपचुनाव परिणाम 2019: रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी जीती

आपको बता दें की रामगढ़ सीट के ही लालवंडी गांव के रहने वाले रकबर उर्फ़ अकबर खान की कथित गौरक्षकों की एक भीड़ ने 20 जुलाई 2018 को पीट-पीट कर हत्या कर दी थी| गौरक्षा के नाम पर पीट-पीट कर मारे गए पहलू खान और भीड़ का शिकार हुए सागीर खान भी अलवर के ही रहने वाले हैं|

जींद उपचुनाव परिणाम 2019: जींद विधानसभा सीट पर कांग्रेस हारी, BJP के कृष्ण मिड्ढा जीते

राजस्थान उपचनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुफिया जुबैर खान को मिली जीत से बीजेपी को एक कड़ा संदेश मिला है| सफिया को उपचुनाव इ 83 हजार से अधिक वोट मिले है जबकि भाजपा के सुखवंत सिंह को 71 हजार के करीब ही वोट मिल पाए| रामगढ़ उपचुनाव में 78.9 प्रतिशत मतदान हुआ था| अब इस जीत के साथ ही कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायक की संख्या में इजाफा होते हुए यह आंकड़ा 100 पर पहुँच गया है|

रामगढ़ उपचुनाव में बीएसपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को टिकट दिया था| जगत सिंह के चुनावी मैदान होने से रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद थी| लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस ने यह चुनाव जीत लिया| बीजेपी का गढ़ मानी जा रही रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here