Home राजनीति सातवां चरण / 5 बजे तक 54% मतदान; भाजपा की मांग- बंगाल...

सातवां चरण / 5 बजे तक 54% मतदान; भाजपा की मांग- बंगाल में आचार संहिता लागू रहने तक केंद्रीय बल तैनात रहें

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का चङाव संपन्न हो चूका है| सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए| सातवें चरण में 918 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई| छटवे चरण में श्याम 5 बजे तक 54 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया| पश्चिम बंगाल में सातवें चरण में भी हिंसा हुई| हिंसा के बावजूद भी यहाँ पर रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 68 प्रतिशत मतदान हुआ| झारखंड में 66 फीसदी मतदान हुआ। मध्यप्रदेश में 60 फीसदी मतदान हुआ|

lok sabha election chunav 2019 phase seventh

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहले से ही धमकी देती रही है, इसलिए अब हमें इस बात का डर लग रहा है की कही चुनाव के बाद टीएमसी बंगाल में नरसंहार शुरू ना कर दे| इसलिए चुनाव आयोग से हम मांग करते है की आचार सहिंता के लागू रहने तक वहां केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहे|

लोकसभा के सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी अभिनेता रविकिशन, सनी देओल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर, शिबू सोरेन और पवन कुमार बंसल जैसे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

लोकसभा के सातवें चरण में बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, उत्तरप्रदेश की 13, प. बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की 4, पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर मतदान हुए| मप्र की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा सीट पर वोट डालें गए| इस चरण में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई गोेवा की पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ| इसके अलावा तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई| बता दें की लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को जारी होंगे|

आइए डालते है एक नजर की किस राज्य में सातवें चरण में कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

राज्य 4 बजे तक 5 बजे तक 2014 में मतदान
बिहार (8) 46% 51% 52.06%
हिमाचल (4) 56% 58% 64.45%
मध्यप्रदेश (8) 59% 62% 67.13%
पंजाब (13) 48% 54% 70.63%
उत्तरप्रदेश (13) 46% 49% 55.2%
बंगाल (9) 63% 68% 79.24%
झारखंड (3) 64% 67% 68.87%
चंडीगढ़ (1) 51% 51% 73.7%
राज्य 1 बजे तक 2 बजे तक 3 बजे तक
बिहार (8) 36% 36% 37%
हिमाचल (4) 29% 44% 46%
मध्यप्रदेश (8) 32% 46% 47%
पंजाब (13) 28% 38% 42%
उत्तरप्रदेश (13) 26% 37% 39%
बंगाल (9) 36% 50% 52%
झारखंड (3) 42% 53% 57%
चंडीगढ़ (1) 22% 37% 38%
राज्य 9 बजे तक 10 बजे तक 11 बजे तक 12 बजे तक
बिहार (8) 10% 11% 18% 19%
हिमाचल (4) 1% 11% 13% 28%
मध्यप्रदेश (8) 7% 13% 14% 29%
पंजाब (13) 5% 10% 11% 23%
उत्तरप्रदेश (13) 6% 10% 11% 23%
बंगाल (9) 11% 14% 16% 32%
झारखंड (3) 13% 15% 17% 31%
चंडीगढ़ (1) 10% 10% 10% 22%

वेस्ट बंगाल में डायमंड हार्बर से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय की कार में डोंगरिया इलाके में तोड़फोड़ हुई। बंगाल के जाधवपुर में भाजपा सांसद अनुपम हाजरा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- तृणमूल के गुंडों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और एक ड्राइवर को पीटा। एक कार पर हमला किया। उन्होंने लोगों को वोट डालने से रोका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here