Home राजनीति लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान आज, स्मृति ने राहुल...

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान आज, स्मृति ने राहुल पर अमेठी में बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान आज, स्मृति ने राहुल पर अमेठी में बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप: लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए आज 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डालें जा रहे है| बता दें की 11 बजे तक 22 प्रतिशत वोट पड़ चुके है| सबसे अधिक वोट झारखंड में पड़े है 29 प्रतिशत| इसके बाद पश्चिम बंगाल में 26% और राजस्थान में 24% मतदान हुआ है। आज 8 करोड़ 75 के करीब मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे| आज 674 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी| आज जिन 51 सीटों पर वोट डालें जा रहे है उनमे से 39 सीटों पर पिछले बार में आम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी| जबकि कांग्रेस पार्टी को 2 सीटों पर ही जीत नसीब हुई थी| बीजेपी नेता और अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने बूथ बूथ कैप्चरिंग का संगीन आरोप लगाया है|

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान आज, स्मृति ने राहुल पर अमेठी में बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

लोकसभा चुनाव 2019 5th फेज पोलिंग

स्मृति ईरानी ने इस बारे में ट्विट करते हुए चुनाव आयोग और प्रशासन को आगाह किया है| उम्मीद है की वे इसकी जाँच करेंगे| उन्होंने कहा की देश के लोगों को यह तय करना हिअ की राहुल गाँधी की इस तरह की राजनीति को कैसे सजा देनी है| स्मृति ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बोल रही है की वह बीजेपी को वोट देना चाहती थी, लेकिन उनका हाथ पकड़कर जबरदस्ती कांग्रेस को वोट दिलवाया गया|


लोकसभा के पांचवे चरण में उत्तरप्रदेश की सबसे ज्यादा 14 सीटों पर वोटिंग हो रही है। आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

 किस राज्य में कितने प्रतिशत वोट पड़े अब तक? 

राज्य और सीटें 9 बजे तक 10 बजे तक 11 बजे तक
बिहार (5) 6% 12% 19%
कश्मीर (2) 0.28% 1% 4%
मध्यप्रदेश (7) 1% 13% 18%
राजस्थान (12) 1% 14% 24%
उत्तरप्रदेश (14) 6% 10% 20%
बंगाल (7) 4% 17% 26%
झारखंड (4) 3% 13% 29%
      Lok Sabha 5th Phase Voting Live Updates

 

  • मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक व्यक्ति सुबह अपने पिता का अंतिम संस्कार करके वोट डालने पहुंचा।
  • बिहार में छपरा के 131 नंबर मतदान केंद्र पर ईवीएम तोड़ने के आरोप में रंजीत पासवान नाम का व्यक्ति गिरफ्तार।
  • स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा- वे (प्रियंका गांधी वाड्रा) पांच साल पहले मेरा नाम नहीं जानती थीं, अब वे अपने पति का नाम कम और मेरा नाम ज्यादा लेती हैं।
  • पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। यहां से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि मुझ पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। इन गुंडों को बाहर से लाया गया था। ये लोग वोटरों को डरा रहे हैं। मैं भी घायल हो गया हूं।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला।
  • राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बार भी मुझे लखनऊ की जनता बहुत स्नेह देगी। राजनाथ 2014 में भी लखनऊ सीट से जीते थे
  • राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पत्नी समेत जयपुर में वोट डाला।

इन राज्यों की इतनी सीटों पर आज डालें जा रहे है वोट

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सीटों की संख्या उम्मीदवार
उत्तरप्रदेश 14 182
राजस्थान 12 134
मध्यप्रदेश 7 110
पश्चिम बंगाल 7 83
बिहार 5 82
झारखंड 4 61
जम्मू-कश्मीर 2 22
कुल     51     674

– जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग देश का एक मात्र संसदीय क्षेत्र है जहां तीन चरणों (3, 4 और 5) में मतदान हो रहा है।

– मध्यप्रदेश की खजुराहो, सतना, रीवा, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद और बैतूल सीट पर आज मतदान।

4 चरणों में औसत 68.2% मतदान, पहले फेज में सबसे ज्यादा 69.5% वोट पड़े

चरण सीटें  कब हुआ मतदान मतदान प्रतिशत
पहला 91 11 अप्रैल 69.5%
दूसरा 95 18 अप्रैल 69.44%
तीसरा 117 23 अप्रैल 68.4%
चौथा 71 29 अप्रैल 65.51%

लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने 51 में से 76.4% सीटों पर जीत हासिल की थी

पार्टी 2014 में सीटें जीतीं
भाजपा 39
तृणमूल 7
कांग्रेस 2
समता पार्टी 1
लोजपा 1
रालोसपा 1

सोनिया गांधी : सोनिया गांधी अपनी परंपरागत रायबेरली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से वे तीन बार सांसद रह चुकी हैं।

राहुल गांधीराहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दोबारा टिकट दिया है। स्मृति 2014 में चुनाव हार गई थीं। इस सीट से सपा-बसपा गठबंधन ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।

राजनाथ सिंह : राजनाथ सिंह एक बार फिर भाजपा का गढ़ कही जाने वाली लखनऊ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2014 में भी इस सीट से चुनाव जीते थे।

जितिन प्रसाद : जितिन प्रसाद धौरहरा संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस सीट से भाजपा ने रेखा वर्मा को उतारा है। यहां 2014 में भाजपा की रेखा वर्मा ने जीत दर्ज की थी।

राज्‍यवर्धन सिंह राठौर : जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और ओलिम्पिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दोबारा मैदान में उतारा है।

राजीव प्रताप रूडी : यहां भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को मैदान में उतारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here