Home राजनीति कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 लाइव वोटिंग अपडेट: शाम 5 बजे तक 64.5%...

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 लाइव वोटिंग अपडेट: शाम 5 बजे तक 64.5% वोटिंग रिकॉर्ड हुई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 लाइव वोटिंग अपडेट: शाम 5 बजे तक 64.5% वोटिंग रिकॉर्ड हुई: आज शनिवार 12 मई को कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों में से 222 माँ मतदान किया जा रहा है| मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई| सुबह के समय मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा| आज श्याम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा| सुबह नौ बजे केवल 10.6 प्रतिशत ही मतदान रिकॉर्ड किया गया| बता दें की कर्नाटक असेंबली इलेक्शन 2018 में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस और अन्य राजनीतिक दल मैदान में है| सभी पार्टियों ने राज्य की विधानसभा सीटों पर जबरदस्त चुनाव प्रचार किया| मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूर्ण बहुमत ने एक बार फिर सत्ता में आने का दावा किया है| कर्नाटक के इतिहास में साल 1985 के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने लगातार दो बार सरकार नहीं बनाई है| लेकिन प्रदेश के सीएम को विश्वास है की इस बार इतिहास दोहराया नहीं जाएगा|

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 लाइव वोटिंग अपडेट

खबरों के अनुसार चुनाव आयोग ने प्रदेश में तकरीबन 55,600 पोलिंग बूथ बनाए है| चुनाव से पहले जारी किए गए अधिकतर ओपिनियन पोल में कांग्रेस पार्टी और बीजेपी पार्टी के बीच जबरदस्त मुकाबला होने के आसार व्यक्त किए गए है| वही एच.डी. देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस इस चुनाव इ किंगमेकर की भूमिका अदा कर सकती है|

कर्नाटक ओपिनियन पोल 2018, एग्जिट पोल रिजल्ट, न्यूज़ सर्वे

एक अधिकारी ने जानकारी दी की कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है| इनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 15 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।”

तक़रीबन 5 करोड़ वोटर 2526 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे| मतदान के लिए राज्य में एक लाख 40 हज़ार सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस बल की 585 कंपनियों की भी तैनाती की गई है|

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: 15 मई को आएँगे नतीजे

कर्नाटक में आसपास के राज्यों से भी होमगार्ड मंगाए गए हैं. इसके साथ-साथ मेंगलोर, मैसूर और चित्रदुर्गा के अलावा कई संवेदनशील स्थानों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स को तैनात किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here