Home राजनीति कर्नाटक कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हुआ जारी

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हुआ जारी

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हुआ जारी: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया| उन्होंने इस घोषणा पत्र को कर्नाटक की जनता की आवाज करार दिया| उन्होंने बताया की पार्टी के मैनिफेस्टो में कर्नाटक के हर जिले, हर ब्लॉक की बात की गई है| बता दें की राहुल गाँधी ने मंगलुरु में इस घोषणा पत्र को जारी करते हुए इसे आम आदमी की आवाज बताया| उन्होंने कहा की मौजूदा कांग्रेस की सरकार ने अपने पिछले घोषणा पत्र किए गए वादों में से 95 प्रतिशत को पूरा किया है| उन्होंने इस मौके पर प्रदेश की विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी का घोषणा पत्र केवल तीन लोग मिलकर बनाते है, जिसमें करप्शन के राज छिपे होते हैं।

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हुआ जारी

उन्होंने के बीजेपी के घोषणा पत्र में केवल आरएसएस की विचारधारा और रेड्डी बंधुओं के काले कारोबार की बात होने का आरोप भी लगाया| उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में केवल आम जनता की बात की जाती है| कर्नाटक की संस्कृति की बात की जाती है|

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की 10 खास बाते

1. 14 साल तक की उम्र के बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जाएगी।

2. किसानों की आमदनी दुगनी करने का वादा

3. पहली क्लास से बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा का वादा।

4. अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा।

5. 18 से 23 साल तक की उम्र के कॉलेज जाने वाले छात्रों को स्मार्ट फोन देने का वादा।

6. किसानों खेतिहर मजदूरों और कृषि क्षेत्र से जुडें अन्य लोगों के लिए मजबूत स्थितियां सुनिश्चित करना।

7. 11वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को फ्री लैपटॉप और इंटरनेट दिया जाएगा।

8. स्कूलों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए योगा और दूसरे खेलों को जरूरी विषय के तौर पर शुरू किया जाएगा।

9. ग्राम पंचायतों में साइबर कैफे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

10. महिलाओं को स्कूटी खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी या 30 हजार रुपये दिए जाएंगे।

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी कैंडिडेट लिस्ट 2018

राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा की नरेंद्र मोदी ने करप्शन फ्री घोषणा पत्र जारी करने की बात कही थी लेकिन उनकी सरकार हर मोड़ पर करप्शन में लिप्त है| उन्होंने पीएनबी घोटाले से लेकर राफेल डील तक मोदी सरकार के लिप्त होने की बात कही| उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के भ्रष्टाचारी होने की बात कही| देशभर में आज सभी की नजरें कर्नाटक चुनाव पर टिकी हुई है क्योंकि कर्नाटक सभी को एकजुट करता है|

कर्नाटक ओपिनियन पोल 2018, एग्जिट पोल रिजल्ट, न्यूज़ सर्वे

राहुल गाँधी ने कहा जहां कांग्रेस पार्टी लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना फैलाती है तो वही दूसरी और बीजेपी पार्टी समाज को नफतरत की ओर धकेलती है| राहुल ने कर्नाटक को एक प्रोग्रेसिव स्टेट करार दिया| कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र कर्नाटक को विकास के एक न्य मुकाम पर ले जाएगा| बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोईली ने कर्नाटक के सभी जिलों का दौरा कर वहां की जरूरतों को इस मेनिफेस्टो में शामिल किया है|

राहुल गाँधी ने कहा की- “मैं यहाँ कर्नाटक के लोगों को ये बताने नहीं आया हूँ कि उनके लिए क्या अच्छा है, मैं यहाँ ये सुनने आया हूँ कि वो अपनी बेहतरी के लिए क्या सोचते हैं?” कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुल खड़गे, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोईली, जी परमेश्वर, बी के हरिप्रसाद समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे| बता दें की कर्नाटक में आगामी 12 मई को चुनाव होने है, जिनके नतीजे 15 मई को जारी किए जाएँगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here