Home राजनीति कैराना उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव अपडेट: कैराना से RLD की तबस्सुम आगे...

कैराना उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव अपडेट: कैराना से RLD की तबस्सुम आगे चल रही है

कैराना उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव अपडेट: कैराना से RLD की तबस्सुम आगे चल रही है: उत्तर प्रदेश राज्य स्तिथ कैराना लोकसभा सीट पर आज 31 मई गुरुवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई| बता दें की कैराना लोकसभा सीट 28 मई को उपचुनाव हुआ था जिसके आज परिणाम आ रहे है| कैराना उपचुनाव में कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद 73 पोलिंग बूथों पर फिर से वोटिंग करवाई गई| बता दें की कैराना लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है| कैराना इलेक्शन रिजल्ट 2018 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट यहाँ पढ़े-

कैराना उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव अपडेट: कैराना से RLD की तबस्सुम आगे चल रही है

कैराना उपचुनाव 2018 परिणाम लाइव अपडेट

बता दें की कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह के निधन के बाद चुनाव करवाया गया है| बीजेपी ने इस सीट पर उनकी बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा है| वही राष्ट्रिय लोकदल ने तब्ससुम हसन को टिकट दिया है|

– कैराना में 15वें राउंड के बाद आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को मिले 3 लाख 48 हजार 02 वोट। जबकि बीजेपी प्रत्याशी मृगांका को मिले 2 लाख 62 हजार 68 वोट। आरएलडी 42734 मतों से आगे।

– कैराना में गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम ने जीत का दावा किया. हालांकि, उन्होंने बोला कि षडयंत्रों से वह आज भी इनकार नहीं कर रही हैं|

– कैराना में आरएलडी उम्मीदवार 20 हजार वोट से आगे चल रही हैं|

– कैराना में आरएलडी की तबस्सुम 16 हजार वोट से आगे|

– कैराना में तबस्सुम हसन 14 हजार वोट से आगे चल रही है|

– कैराना में गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम 25 हजार वोट से आगे चल रही हैं|

(बिहार) जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2018

कैराना लोकसभा सीट उपचुनाव पर सभी राजनितिक दलों की नजरें है| इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा इलेक्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है| ऐसा माना जा रहा है कैराना उपचुनाव के परिणाम सियासत को एक नया मोड़ देंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here